{"_id":"696b95ae10a065d7760b403e","slug":"nagar-panchayat-contract-worker-accuses-councilors-of-threatening-him-meerut-news-c-228-1-mwn1001-104352-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: नगर पंचायत के ठेका कर्मी ने सभासदों पर लगाया धमकी देने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: नगर पंचायत के ठेका कर्मी ने सभासदों पर लगाया धमकी देने का आरोप
विज्ञापन
थाने पर सभासदों के खिलाफ तहरीर देने पहुंचा नगर पंचायत का ठेका कर्मचारी महादेव मंडल स्रोत संवाद
पुलिस को तहरीर दी, सुरक्षा देने की मांग की
-- - थाने पर दी तहरीर
हस्तिनापुर। नगर पंचायत में ठेका प्रथा पर कार्यरत एक कर्मचारी ने कुछ सभासदों पर गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। उसका दावा है कि उसने थाने में तहरीर देकर पुलिस से सुरक्षा की मांग की है।
पीड़ित कर्मचारी महोदव मंडल ने थाने पर दी गई तहरीर में बताया कि वह नगर पंचायत कार्यालय हस्तिनापुर में ठेका प्रथा पर कार्यरत है। आरोप लगाया कि शनिवार दोपहर को चार सभासद नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे। एक सभासद ने बिना किसी कारण उसके साथ गाली-गलौज की और अभद्र व्यवहार किया।
पीड़ित का आरोप है कि जब वह कार्यालय से बाहर निकल रहा था तो उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। महोदव मंडल ने बताया कि इस घटना के बाद वह और उसका परिवार डरा हुआ है और उसे आशंका है कि भविष्य में उसके या उसके परिवार के साथ कोई अप्रिय घटना हो सकती है। पीड़ित ने पुलिस से मांग की है कि उसकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। तहरीर में कहा गया है कि यदि भविष्य में उसके या उसके परिवार के साथ कोई जान-माल की हानि होती है, तो इसके लिए संबंधित सभासद पूर्ण रूप से जिम्मेदार होंगे। इस मामले में थाना प्रभारी शशांक द्विवेदी ने बताया कि उन्हें तहरीर अभी प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर जांच की जाएगी।