फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Nagar Panchayat building will be constructed at a cost of five crores

पांच करोड़ की लागत से बनेगा नगर पंचायत का भवन

Thu, 24 Jul 2025 01:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Nagar Panchayat building will be constructed at a cost of five crores
1975 में बना नगर पंचायत का यह भवन स्रोत संवाद
हस्तिनापुर। 6 फरवरी, 1949 को पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने हस्तिनापुर की आधारशिला रखी थी। इसके साथ यहां पर अन्य कई भवनों की भी स्थापना की गई थी। इनमें नगर पंचायत का भवन भी शामिल है। अब 75 साल पुराने इस भवन के स्थान पर नगर पंचायत का नया भवन बनाने के लिए शासन की ओर से पांच करोड़ रुपये का बजट पास किया गया है।
विज्ञापन

हस्तिनापुर को विकसित करने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने 1949 में टाउन डेवलपमेंट बोर्ड स्थापित किया था, जो 1985 में समाप्त हो गया। नोटिफाई एरिया कमेटी भी सक्रिय नहीं रही। हस्तिनापुर को नगर पंचायत घोषित किया गया। टाउन डेवलपमेंट बोर्ड के इसी भवन में नगर पंचायत कार्यालय खोला गया। यह भवन करीब 75 वर्ष का समय पूरा कर चुका है। अब यह भवन जर्जर हो गया है। इसमें नगर पंचायत की चेयरपर्सन, अधिशासी अधिकारी सहित करीब दो दर्जन कर्मचारी जान जोखिम में लेकर कार्य कर रहे थे।
विज्ञापन

चेयरपर्सन सुधा खटीक ने 20 अप्रैल को नए भवन की मांग करते हुए नगर विकास, शहरी समग्र विकास मंत्री नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन, ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा एके शर्मा को पत्र लिखा। उन्होंने नगर पंचायत भवन के लिए करीब पांच करोड़ रुपये स्वीकृत करते हुए पत्र प्रदेश सरकार के प्रमुख सचिव को भेज दिया। इसकी जानकारी नगर पंचायत कार्यालय को भी भेजी गई है। अब नगर पंचायत का नया भवन बनने से यहां की व्यवस्था सुधरेगी और विकास कार्यों में तेजी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नए भवन की मिली है स्वीकृति
नगर पंचायत के नए भवन के लिए शासन की ओर से स्वीकृति मिल गई है। अब बजट का इंतजार है। जल्द ही बजट मिलने की उम्मीद है। इसके बाद हस्तिनापुर में नगर पंचायत का नया भवन बनेगा। -सुधा खटीक, चेयरपर्सन, नगर पंचायत, हस्तिनापुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed