फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   nagar nigam will be lause fir against protesters

उपद्रवियों के खिलाफ नगर निगम ने दी तहरीर

Wed, 25 Dec 2019 02:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
nagar nigam will be lause fir against protesters
मेरठ।
विज्ञापन

नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में 20 दिसंबर के दिन सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में नगर निगम ने उपद्रवियों के खिलाफ लिसाड़ीगेट और ब्रह्मपुरी थाने में तहरीर दी है। उपद्रव के दौरान भीड़ ने हापुड़ रोड और भूमिया पुल से लिसाड़ी रोड के डिवाइडरों को तोड़ दिया था।
नगर निगम निर्माण विभाग के अवर अभियंता केके सिंहल ने मंगलवार को लिसाड़ी गेट थाने में तहरीर दी। आरोप लगाया कि 20 दिसंबर को उपद्रवियों ने हापुड़ अड्डा चौराहे से एल ब्लॉक शास्त्रीनगर तिराहे तक डिवाइडर और लोहे की रेलिंग तोड़ दी। कुछ रेलिंग चोरी भी गई। इससे नगर निगम को 2018500 रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं अवर अभियंता राजेन्द्र सिंह ने तहरीर में आरोप लगाया है कि लिसाड़ी रोड पर भूमिया पुल से वसी अब्बास मीट शॉप तक डिवाइडर टूटा मिला। कई जगह रेलिंग गायब मिली। करीब 618267 रुपये का नुकसान हुआ है। यह नुकसान करने वालों पर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

उपद्रवियों से होगी रिकवरी, निगम ने दी रिपोर्ट
उपद्रवियों से प्रशासन क्षतिपूर्ति वसूली करेगा। इसके लिए नगर निगम ने एडीएम सिटी को रिपोर्ट भेज दी है। इसमें नगर निगम के चीफ इंजीनियर यशवंत कुमार ने उपद्रवियों से धनराशि की वसूली कर नगर निगम को दिए जाने की मांग की। उन्होंने एडीएम सिटी को निगम की संपत्ति के नुकसान का पूरा ब्यौरा दिया है। चीफ इंजीनियर के मुताबिक, लिसाड़ी रोड और हापुड़ रोड पर डिवाइडर से नगर निगम को 2636767 रुपये का नुकसान हुआ है। इसका अवर अभियंताओं से सत्यापन कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट..................
निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की खुली पोल
मेरठ। उपद्रवियों ने हापुड़ रोड और भूमिया पुल रोड पर जमकर बवाल किया। इस दौरान डिवाइडर की रेलिंग उखाड़ डाली और पथराव के लिए ईंटों का प्रयोग किया। उपद्रव के बाद टूटे डिवाइडरों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता की पोल खोलकर रख दी। डिवाइडर निर्माण में ठेकेदार ने घटिया सामग्री का प्रयोग किया था। मिट्टी से चिनाई कराकर ऊपर से प्लास्टर करा दिया था। डिवाइडर के बीच में पत्थर की बजाए मिट्टी भरी गई थी। इसके चलते उपद्रवियों ने आसानी से रेलिंग उखाड़कर डिवाइडर की ईंटों को अपना हथियार बना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed