फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   nagar nigam new website launch

नगर निगम की नई वेबसाइट लांच 

Thu, 29 Jun 2017 02:55 AM IST
meerut
meerut Updated Thu, 29 Jun 2017 02:55 AM IST
विज्ञापन
nagar nigam new website launch
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
नगर निगम प्रशासन ने बुधवार को निगम की नई वेबसाइट लांच कर दी। आईटी आफिसर अंचुल गुप्ता ने बताया कि इस वेबसाइट पर स्मार्ट सिटी, स्वच्छ भारत मिशन, अमृत योजना सहित सरकार की नगर निगम से संबंधित सभी योजनाएं होंगी।  
विज्ञापन

अमर उजाला ने बुधवार के अंक में नगर निगम की वेबसाइट का सच उजागर किया था। जिसके बाद निगम प्रशासन ने नगर निगम मेरठ की नई वेबसाइट लांच कर दी। नगर निगम की नई वेबसाइट पर जहां पेज खुलते ही केंद्र और यूपी सरकार की योजना संबंधी जानकारी सामने आ रहा हैं। वहीं, जन्म, मृत्यु प्रमाण पत्र, हाउस टैक्स की दर, होर्डिंग की स्थिति, नगर निगम की सरकारी भूमि का लेखाजोखा, शहर के एतिहासिक  धरोहर, नगर निगम से संबंधित सरकारी योजनाएं अपलोड की जानी हैं। शहर की जनता वेबसाइट पर शिकायतें भी कर पाएंगी। वहीं, ऑनलाइन समाधान भी दिखाई देगा। आईटी आफिसर अंचुल गुप्ता ने बताया कि नगर आयुक्त मनोज कुमार ने विधिवत रूप से वेबसाइट का शुभारंभ किया है। इस वेबसाइट पर कोई भी व्यक्ति नगर निगम से संबंधित अपनी शिकायत दर्ज करा सकेगा। शिकायत दर्ज कराने के लिए मेल आईडी की भी जरूरत नहीं होगी। शिकायत के पाइंट पर पहुंचने पर पेज खुलेगा और शिकायत लिखी जा सकेगी। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed