{"_id":"45885f3f612922fe682debc5927ed7a1","slug":"nagar-nigam-meerut-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"चूने से निगम को लाखों का चूना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चूने से निगम को लाखों का चूना
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Thu, 03 Sep 2015 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम में चूना खरीद पर सवाल उठ रहे हैं। जहां वर्ष में लगभग 14 लाख का चूना सड़कों पर डाले जाने की बात कही जा रही है वहीं स्टोर इंचार्ज के पास चूना खरीद के साक्ष्य भी नहीं मिल रहे हैं। दो माह से चूने की खरीद पर जांच चल रही है। पिछले तीन साल में खरीदे गए चूने की जांच चल रही है। खुलासा होने पर बड़े गोलमाल के उजागर होना की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
शहर में प्रमुख स्थानों पर डाला जाता है चूना
महानगर के प्रमुख चौराहे, सरकारी कार्यालय, सभी धार्मिक स्थलों के आसपास चूना डाला जाता है। जिसके लिए नगर निगम प्रशासन चूने की बाहर से खरीद करता है। अगर निगम स्टोर इंचार्ज की माने तो वर्ष में लगभग 700 टन चूना खरीदा जा रहा है। जिसकी कीमत भी अधिक नहीं है। बाजार भाव के अनुसार खरीदा जाता है। हालांकि पूरे साल में लगभग 13-14 लाख रुपये का चूना शहर में लग जाता है।
विज्ञापन
टेंडर से नहीं होती चूना खरीद
नियमानुसार एक लाख रुपये से अधिक के सामान की खरीद के लिए टेंडर प्रक्रिया होनी चाहिए, लेकिन नगर निगम द्वारा चूना खरीद में न तो टेंडर प्रक्रिया हो रही है और न ही चूना खरीद के समस्त अभिलेख सुरक्षित हैं।
विज्ञापन