{"_id":"7768789be854ad9e4231bc3ab4712609","slug":"nagar-nigam-meerut-hindi-news-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंपनी रेट पर होगा डस्टबिन का भुगतान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंपनी रेट पर होगा डस्टबिन का भुगतान
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Sat, 27 Feb 2016 02:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक करोड़ 42 लाख रुपये के खरीदे गए 1500 डस्टबिन के रेट की जांच में फर्जीवाड़ा पाया गया है। नगरायुक्त ने कंपनी के रेट पर ही भुगतान के निर्देश दिए हैं। उनका कहना है कि ऑनलाइन डस्टबिन के रेट काफी काम हैं। जांच के बाद ही भुगतान पर रोक लगाई गई है।
विज्ञापन
अमर उजाला ने निगम के डस्टबिन में गडबड़झाले को उजागर किया था। जिसके बाद नगरायुक्त उमेश प्रताप ने जांच बैठा दी थी। उधर महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने 15 दिन के भीतर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा था। नगरायुक्त का कहना है कि डस्टबिन टेंडर कमेटी को ही जांच सौंपी गई है। यह तो स्पष्ट हो ही गया है कि अधिक दामों में डस्टबिन खरीदे गए हैं। डस्टबिन की गुणवत्ता की जांच कमेटी कर रही है।
विज्ञापन
रेट में भारी अंतर के कारण डस्टबिन के भुगतान पर रोक लगाई है। इनका कहना है कि किसी भी कीमत पर भुगतान नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि चार माह पहले सफाई की कुछ मशीनें जैसे पोर्कलेन, छोटा हाथी आदि वाहन खरीदे गए थे। उनकी तीन स्तरीय जांच करा ली गई है। उनके भुगतान कराने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन