फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   nagar nigam meerut

हाउस टैक्स के 61 करोड़ को भूला निगम

Thu, 27 Aug 2015 02:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Thu, 27 Aug 2015 02:56 AM IST
विज्ञापन
nagar nigam meerut
नगर निगम प्रशासन शहर की जनता पर हाउस टैक्स के नए नए शासनादेश थोपने की तैयारी में तो जुटा है, लेकिन पुराना बकाए की वसूली करने को तैयार नहीं है। अगर शहर के समस्त 80 वार्डों में हाउस टैक्स बकाए की बात करें तो कोई ऐसा वार्ड नहीं है, जिसमें 10 लाख से एक करोड़ रुपये से कम बकाया हो।
विज्ञापन


कुल मिलाकर नगर निगम का 61 करोड़ रुपया हाउस टैक्स के नाम पर जनता के पास ही पड़ा है। माना जा रहा है कि अगर नगर निगम प्रशासन समय रहते बकाया हाउस टैक्स वसूल कर लेता तो स्मार्ट सिटी की सूची में मेरठ अंतिम पायदान पर न खड़ा होता।
विज्ञापन


नगर निगम की आय का सबसे बड़ा स्रोत हाउस टैक्स ही है। जनता से एकत्र हुए राजस्व से शहर में विकास होता है। हालांकि सरकार सभी नगर निगमों को स्वयं की आमदनी पर आधारित होने का रास्ता साफ करने जा रही है। सरकार के संकेत आने के बाद भी नगर निगम प्रशासन जागने को तैयार नहीं है। महानगर के 50 हजार से अधिक भवन अभी तक टैक्स से अछूते हैं। वहीं होटल, नर्सिंग होम, यानी कामर्शियल भवनों पर उचित टैक्स नहीं लगा है। जिसको लेकर बोर्ड बैठकों में पार्षद टैक्स लगाने की मांग करते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरठ पर है कम राजस्व वसूली का दाग
उप्र के शहरों में मेरठ नगर निगम पर कम वसूली का दाग पिछले महीने लग चुका है। वह भी लखनऊ में ऐसे प्लेट फार्म पर जहां केंद्र और उप्र सरकार के अधिकारी स्मार्ट सिटी के लिए शहरों का चयन कर रहे थे। इस दाग को धोने के लिए नगर निगम प्रशासन कतई गंभीर नहीं है। सभी राजनीतिक दल मेरठ के स्मार्ट सिटी मिशन में शामिल होने की कम उम्मीदों के लिए निगम प्रशासन को ही दोषी मानकर चल रहे हैं।

टैक्स लगे तो बढ़ेगी आय
महानगर में 50 हजार भवन अभी ऐसे माने जा रहे हैं, जिनपर नगर निगम प्रशासन ने टैक्स ही नहीं लगाया है। अगर पुरानी दरों से ही इन भवनों पर टैक्स लगा दिया जाता है तो आय में लाखों रुपये की बढ़ोत्तरी होगी। निगम को नई टैक्स दरें यानी 2014 के शासनादेश को लागू करने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी। पिछले सप्ताह महापौर ने भी पहले 50 हजार नए छूटे भवनों पर टैक्स लगाने के निर्देश दिए हैं।

कर्मचारियों की कमी बताकर छुड़ाते हैं पीछा
नगर निगम हाउस टैक्स विभाग के अधिकारियों को जब भी पार्षदों ने कार्यकारिणी और बोर्ड की बैठक में कम वसूली और भी छूटे भवनों पर टैक्स लगाने के लिए घेरा तो वह यही कहते नजर आए कि कर्मचारियों की कमी है। समय से जनता के पास हाउस टैक्स के बिल तक नहीं पहुंचते हैं। अधिकारियों के इस बयान के बाद पार्षद भी चुप्पी साध लेता है।

वर्जनः

हाउस टैक्स बकाया वसूलने और छूटे सभी भवनों पर टैक्स लगाने की नोटिस कार्रवाई चल रही है। अन्य वर्षों के मुकाबले हाउस टैक्स का राजस्व बढ़ा है। पिछले चार माह में लगभग 20 हजार नए भवनों पर टैक्स लगाया गया है। नए शासनादेश का अनुपालन कराना हमारा दायित्व है।

दिनेश यादव, कर निर्धारण अधिकारी

नगर निगम के अधिकारी जनता पर बार-बार नई टैक्स दरें थापने की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे। पहले निगम के अधिकारियों को बकाए 61 हजार की वसूली करनी होगी। साथ ही 50 हजार नए भवनों पर टैक्स लगाना होगा।
हरिकांत अहलुवालिया, महापौर


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed