फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   nagar nigam , mda and police hit encrochment

नगर निगम, एमडीए और पुलिस ने संयुक्त रूप से चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

Fri, 24 Mar 2017 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 24 Mar 2017 02:23 AM IST
विज्ञापन
nagar nigam , mda and police hit encrochment
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पुलिस वही, प्रशासन वही, लेकिन अब सरकार है नई। अब से पहले छेड़छाड़ और अतिक्रमण के खिलाफ इतनी सख्त कार्रवाई नहीं होती थी, जितनी प्रदेश में अब नई सरकार के आने पर दिख रही है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों में भी नई ऊर्जा देखने को मिल रही है। एक तरफ जहां छेड़छाड़ को रोकने के लिए एंटी रोमियो अभियान चल रहा है तो वहीं बृहस्पतिवार से शहर की सड़कों पर कई साल से हो रहे अतिक्रमण के खिलाफ भी कार्रवाई शुरू हो गई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नगर निगम, एमडीए, लोकनिर्माण विभाग और पुलिस ने संयुक्त रूप से दिल्ली रोड पर तीन स्थानों पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। प्रशासन ने पहले चरण में कोतवाली, कैंट, जली कोठी, बेगमपुल सोतीगंज, फुटबाल चौक से दिल्ली चुुंगी तक का एरिया चिह्नित किया था। बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे तीन टीम सड़कों पर उतरी। एक टीम ने बेगमपुल और सोतीगंज में अतिक्रमण हटाया तो दूसरी टीम ने जली कोठी पर कार्रवाई की। इसके अलावा तीसरी टीम ने फुटबाल चौहारे से दिल्ली चुंगी तक अभियान चलाया।  इस दौरान करीब 500 से अधिक दुकानों के बाहर से अतिक्रमण हटवाया गया।
विज्ञापन

जली कोठी में अतिक्रमण का बुरा हाल था। दुकानों के बाहर आधी सड़क तक स्पेयर पार्ट्स आदि सामान रखा था। कुछ दुकानदारों ने तो दुकान के बाहर काफी आगे तक चबूतरे तक बना रखे हैं। यह देख सीओ रणविजय सिंह ने दुकानदारों को चेताया कि चबूतरे खुद तोड़ों नहीं तो बुलडोजर चलेगा। इसके बाद दुकानदारों ने खुद ही हथौड़ा लेकर चबूतरे तोड़ने शुरू कर दिए। कई दुकानदारों ने पूरा खड़ंजा घेरकर उनपर अपने लकड़ी के दरवाजे और लोहे की ग्रिल रखी थी। दुकानदार रिक्शा में रखकर खुद उन्हें उठाकर ले गए। चार घंटे के अभियान में सड़कों से पूरी तरह अतिक्रमण हटा दिया गया। इसके अलावा बेगमपुल से लेकर सोतीगंज बाजार तक भी अतिक्रमण हटाया गया। लालकुर्ती बाजार के पास, जगत सिनेमा के पास ठेली वालों को हटाया। सोतीगंज पर सड़क पर दुकान लगाए बैठे मिस्त्रियों को वहां से हटाया। पुलिस के सख्ती देख यहां के दुकानदारों ने खुद ही सामान समेटना शुरू  कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकान के आगे बनाया चबूतरा तोड़ा
एक टीम ने फुटबाल चौक से दिल्ली चुुंगी तक अभियान चलाया। दिल्ली चुुंगी के आसपास कई दुकान और शोरूम के आगे सड़क पर रखे बोर्ड और होर्डिंग्स टीम ने हटवाए । एक नान वाले दुकानदार ने तो दुकान के काफी आगे तक ही फर्श डालकर चबूतरा बना लिया था। पुलिस टीम ने इसे तुड़वा दिया और सख्त चेतावनी दी। पुलिस की सख्ती देख दुकानदारों ने अपनी दुकानों के बाहर हुआ अस्थायी अतिक्रमण खुद ही हटा लिया।  


ये काम तो 10 साल पहले हो जाना चाहिए था
जली कोठी पर चले अतिक्रमण हटाओ अभियान की यहां के मुस्लिम दुकानदार और ग्राहकों ने भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि ये काम तो 10 साल पहले हो जाना चाहिए था। जली कोठी रोड के कंफैक्शनरी व्यापारी शाहिद ने बताया कि कुछ दुकानदारों की वजह से इस रोड पर अतिक्रमण है और इसी वजह से यहां जाम लगता है। सरकार ये अच्छा काम कर रही है। लोहा व्यापारी सलीम ने कहा कि ये रोड सालों से अतिक्रमण से जूझ रही है। आज अतिक्रमण हटने के बाद उन्हें पता चला है कि ये सड़क कितनी चौड़ी है। ग्राहक साजिद ने बताया कि इस रोड पर पैदल निकलना भी मुश्किल था। वे जाम के डर से अपनी बाइक भी जिला अस्पताल में खड़ी करके यहां सामान लेते आते थे। योगी सरकार का ये फैसला वास्तव में सराहनीय है।


गर्ल्स कालेज के पास स्टंटबाजी करने वाले धरे
 पुलिस का एंटी रोमियो अभियान बृहस्पतिवार को भी जारी है। स्कूल कालेजों के आसपास मंडराने वालों की पुलिस ने क्लास ली। गर्ल्स कालेज के पास स्टंटबाजी करने वाले युवक भी पुलिस ने धरे और उनका चालान काटा।
दोपहर में आरजी कॉलेज, एनएएस और मेरठ कॉलेज के आसपास महिला पुलिस और संबंधित थाने की पुलिस दुकानों के आसपास खड़ी हो गई। परीक्षा खत्म होने से कुछ देर पहले यहां युवक मंडराने लगे। कुछ बाइक खड़ी कर मोबाइल पर बात करने लगे। पुलिस टीम ने उन्हें रोककर पूछताछ की। कुछ ने बताया कि उनकी सिस्टर पेपर देने आई। चार युवक संतोषजनक जवाब नहीं दे सके जिन्हें पुलिस ने चेतावनी दी। वहीं टीपी नगर पुलिस ने जसवंत इंटर कॉलेज, बागपत रोड पर अभियान चलाया, जबकि देहली गेट पुलिस ने घंटाघर, बीके माहेश्वरी कॉलेज और डीएन कॉलेज के आसपास अभियान चलाकर 14 युवकों को चेक किया। इसके अलावा नौचंदी, लिसाड़ीगेट, सिविल लाइन, सदर और मेडिकल थाना पुलिस ने भी अभियान चलाया। उधर, एंटी रोमियो स्क्वॉयड ने शारदा रोड स्थित कनोहर लाल गर्ल्स कालेज के पास अभियान चलाया। एक बाइक सवार युवक कॉलेज के बाहर चक्कर काट रहा थे। पुलिस ने उसे पकड़कर उसके परिजनों से बात की और चेतावनी देकर छोड़ा। इसके अलावा बाइक सवार तीन युवक स्टंटबाजी करते कॉलेज के पास से गुजरे तो पुलिस ने बाइक के कागजात देखे और हाथ में चालान पकड़ाकर चेतावनी देकर चलता किया।

 
पेपर खत्म हो गया तो घर जाइये
महिला पुलिस ने एग्जाम खत्म होने के काफी देर बाद भी इधर उधर घूम रही कुछ छात्राओं को भी नसीहत दी। छात्राओं से कहा गया कि वे भी एग्जाम खत्म होने के बाद सीधे घर जाएं । कुछ ने कहा कि उनका भाई लेने आने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed