फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Nagar Nigam has 45 thousand penalty on nine meat shop in Muzaffarnagar city

यूपी: मीट की दुकानों पर बड़ी कार्रवाई, मुकदमे की तैयारी, लगाया 45 हजार का जुर्माना

Mon, 13 Jan 2020 11:28 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 13 Jan 2020 11:28 PM IST
विज्ञापन
Nagar Nigam has 45 thousand penalty on nine meat shop in Muzaffarnagar city
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

मुजफ्फरनगर में संचालित मीट की नौ दुकानों पर नगर पालिका ने 45 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। ये सभी दुकानें बिना लाइसेंस की चल रही थी। खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग भी इन पर कार्रवाई करेगा, जबकि नगर पालिका ने भी गंदगी फैलाने पर दुकानदारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की तैयारी कर ली है। 

विज्ञापन


सोमवार को नगर पालिका की टीम खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों एवं पुलिस बल के साथ बकरा मार्केट पहुंची। मीट विक्रेता नालों में गंदगी डालते मिले। दुकानदारों ने चिकन एवं मटन आदि के अवशेष नालों में भर रखे थे। इससे आसपास खड़ा होना भी मुश्किल हो रहा था। 
विज्ञापन


ईओ विनय कुमार मणि त्रिपाठी ने बताया कि नौ दुकानदारों के खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की गई है। प्रत्येक पर पांच-पांच हजार की दर से कुल 45 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। उन्होंने बताया कि इन दुकानदारों के खिलाफ सिटी मजिस्ट्रेट के न्यायालय में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। गंदगी फैलाने पर दुकानों को बंद करने की कार्रवाई हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अभिहित अधिकारी डॉ. चमनलाल ने बताया कि सभी नौ दुकानें बिना लाइसेंस के चल रही थी। दुकान संचालकों के खिलाफ एडीएम कोर्ट में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। 

इन दुकानों पर की गई कार्रवाई 
- करीम चिकन सेंटर के संचालक सद्दाम
- अल कुरैश के संचालक जियाउर्रहमान
- स्टार चिकन सेंटर के संचालक नवेद 
- बब्लू चिकन सेंटर के संचालक नवेद
- अलजैद चिकन सेंटर के संचालक जैद 
- मदीना चिकन सेंटर के संचालक मोहम्मद कमर 
- शाद चिकन सेंटर 
- सलमान पुत्र मोहम्मद अकरम
- शालीमार चिकन सेंटर के संचालक मोहम्मद अकरम

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed