फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Nagar Nigam employees have ruckus after election of Safai Mazdoor Sangh canceled, RAF deployed on the spot

Meerut News: चुनाव रद्द होने पर निगम कार्यालय में मचा बवाल, जमकर नारेबाजी, मौके पर बुलानी पड़ी RAF

Fri, 30 Jun 2023 12:00 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 30 Jun 2023 12:00 PM IST
सार

Meerut News : सफाई मजदूर संघ का चुनाव रद्द होने पर कर्मचारियों ने हंगामा कर दिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं, निगम कार्यालय में बवाल मचा तो आरएएफ बुलानी पड़ी।

विज्ञापन
Nagar Nigam employees have ruckus after election of Safai Mazdoor Sangh canceled, RAF deployed on the spot
नगर निगम कार्यालय में फोर्स तैनात। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में सफाई मजदूर संघ का चुनाव रद्द होने पर नगर निगम में बवाल मच गया। मतदान की प्रक्रिया होते ही निगम के अधिकारियों ने अड़ंगा लगा दिया, जिस पर कर्मचारियों ने निगम के अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी करनी शुरू कर दी। मामला तूल पकड़ा तो पुलिस और आरएएफ को भी बुलाना पड़ा। 

विज्ञापन


निगम में सफाई मजदूर संघ के चुनाव की प्रक्रिया 15 दिन से चल रही थी। 30 जून को मतदान होना तय हो गया था, जिसमें 3160 कर्मचारी मतदान करेंगे। वहीं, तीन दिन पहले निगम के अधिकारियों ने सफाई कर्मचारियों के उम्मीदवारों को अपने कार्यालय में बुलाकर कहा कि नगर निगम की बिल्डिंग में मतदान नहीं होगा। जिस पर कर्मचारियों ने नाराजगी जताई।

विज्ञापन

निगम के अधिकारियों का कहना है कि इस चुनाव में आउटसोर्स कर्मचारी भी शामिल हैं। जोकि निगम के कर्मचारी नहीं है। इसको लेकर तीन दिन से नगर निगम और सफाई कर्मचारियों के बीच तनातनी थी। 

यह भी पढ़ें: Meerut News Live: मुजफ्फरनगर में बड़ी वारदात, शामली में धार्मिकस्थल पर मांस के टुकड़े मिलने से आक्रोश

वहीं, शुक्रवार सुबह आठ बजे से मतदान की प्रक्रिया कराने के लिए उम्मीदवार निगम में पहुंच गए। जिस पर नगर निगम के अधिकारियों ने उनको रोक दिया। इस पर कर्मचारियों ने हंगामा खड़ा कर दिया।

इसके बाद मामले ने तूल पकड़ा तो थाना देहली गेट की पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद कर्मचारियों ने सफाई व्यवस्था ठप करने के साथ-साथ निगम में आत्मदाह करने का एलान कर दिया। 

यह भी पढ़ें: पहले पत्नी फिर खुद को मारी गोली: बिचौलिए की हत्या करने पहुंचे थे दंपती, कुछ ऐसा हुआ कि अपना ही जीवन किया खत्म

वहीं, मामला गरमाने लगा तो निगम के अधिकारियों को आरएएफ बुलानी पड़ गई। अब नगर निगम के अधिकारियों और सफाई मजदूर संघ के उम्मीदवारों के बीच वार्ता चल रही है। निगम को छावनी बनाया हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed