{"_id":"5e430eca8ebc3ee5bd55b069","slug":"nagar-nigam-complaint-on-cm-helpline-meerut-news-mrt468477056","type":"story","status":"publish","title_hn":"MEERUT : सीएम पोर्टल पर शिकायत की तो अफसरों ने कहा, ऐसे नहीं होगा समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MEERUT : सीएम पोर्टल पर शिकायत की तो अफसरों ने कहा, ऐसे नहीं होगा समाधान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की तो अफसरों ने कहा, ऐसे नहीं होगा समाधान
मेरठ। परतापुर क्षेत्र के इंद्रापुरम वार्ड-28 में सड़क पर जलभराव के कारण करीब 100 परिवारों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। यहां सड़क पर एक-एक फीट गहरे गड्ढे हैं, जिनमें वाहन चलाना तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल है। लोगों का आरोप है कि मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत करने पर नगर निगम अफसरों ने फोन कर शिकायत करने को मना किया था, लेकिन सड़क निर्माण की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया।
स्थानीय निवासी दीपक कुमार और रमेशपाल ने बताया कि मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत के बाद नगर निगम अफसरों ने फोन कर मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत न करने की बात की। आरोप है कि अफसरों ने साफ कहा था पोर्टल पर शिकायत करने से उनकी समस्या का समाधान नहीं होगा। उसके बाद अफसरों ने न तो मौके पर आकर देखा और न ही दोबारा कभी बात की। अब लोगों ने दोबारा मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की है। दीपक के मुताबिक 20 साल पहले सड़क का निर्माण हुआ था, लेकिन अब सड़क पूरी तरह उखड़ चुकी है। लोगों का कहना है कि यदि जल्द सड़क निर्माण नहीं हुआ तो वे लखनऊ जाकर मुख्यमंत्री से मिलकर इसकी शिकायत करेंगे।