फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Nagar Kirtan taken out on Guru Teg Bahadur Martyrdom Centenary

Meerut News: गुरु तेग बहादुर शहीदी शताब्दी पर नगर कीर्तन निकाला

Sun, 23 Nov 2025 05:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 05:19 PM IST
विज्ञापन
Nagar Kirtan taken out on Guru Teg Bahadur Martyrdom Centenary
- पांच निशान साहिब के साथ गतका दल ने रोमांचक करतब दिखाए
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। गुरु तेग बहादुर की 350वीं शहीदी शताब्दी और सिख शहीदों को समर्पित नगर कीर्तन गुरुद्वारा गुरुनानक नगर से निकाला गया। गुरुद्वारा देवपुरी में नगर कीर्तन संपन्न हुआ। नगर कीर्तन में सबसे आगे पांच निशान साहिब रहे। गतका दल ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। नगर कीर्तन में सेवादार सफाई करते हुए चले। गुरुग्रंथ साहिब पालकी में सुशोभित रहे। पालकी की अगुवाई पंच प्यारे कर रहे थे। यात्रा में श्रद्धालु शबद कीर्तन करते हुए चले। इस अवसर पर अमृत पाल सिंह, मनजीत सिंह चड्ढा, भूपेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, जगबीर सिंह, कुलजीत कौर सहित अन्य मौजूद रहे।

वहीं, गुरुद्वारा सिंह सभा थापरनगर की ओर से गुरुवाणी का पाठ किया। अखंड कीर्तनी जत्थे ने शबद गायन किया। हजूरी रागी भाई प्रीतम सिंह और जसप्रीत सिंह ने सभी को भक्ति रस से सराबोर कर दिया। उपाध्यक्ष रणजीत सिंह ने जस्सल ने कहा कि गुरु तेग बहादुर ने अपनी शहीदी से पूर्व अपने पुत्र गोविंद राय को नौ वर्ष की आयु में गुरुगद्दी पर सुशोभित किया गया। इस अवसर पर रणजीत सिंह नंदा, हरप्रीत सिंह, सुरेंद्र सिंह भाटिया, जसबीर सिंह, गुरमुख सिंह, अमनदीप सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed