{"_id":"645020a15ac1f382110d7426","slug":"nadeem-murder-friend-murdered-for-blackmail-three-accused-sent-to-jail-sardana-news-c-14-1-208039-2023-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदीम हत्याकांड : ब्लैकमेल करने पर की दोस्त की हत्या, तीन आरोपियों को जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नदीम हत्याकांड : ब्लैकमेल करने पर की दोस्त की हत्या, तीन आरोपियों को जेल भेजा
विज्ञापन
सरधना। नगर के नंगला रोड पर शनिवार की रात प्रेमिका के चक्कर में तीन युवकों ने अपने ही दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी थी। सोमवार को मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं, पुलिस ने हत्यारोपियों से एक तमंचा भी बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि मृतक युवक, पूर्व प्रेमी, युवती व अपने दोस्त को उनके साथ में फोटो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा था।
नंगला रोड नई बस्ती निवासी नदीम पुत्र हनीफ पिकअप गाड़ी चलाता था। शनिवार देर रात तक घर गायब रहने पर परिजन नदीम की तलाश में लगे थे। तभी रात करीब एक बजे नंगला रोड पर निर्माणाधीन कॉलोनी में खून से लथपथ नदीम का शव पड़ा मिला। नदीम के सिर में गोली लगी थी। पुलिस ने दबिश देकर पूछताछ के लिए कई लोगों को हिरासत में ले लिया था।
पूछताछ में सामने आया कि नदीम का पिछले कुछ समय पहले एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती नदीम से नाता तोड़कर उसके दोस्त शोएब से बात करने लगी। इसके चलते नदीम को युवती और शोएब के कुछ आपत्तिजनक फोटो मिल गए। तब से नदीम युवती और अपने दोस्त शोएब को फोटो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा था। ऐसे में शोएब और युवती को इस मामले की जानकारी अपने परिवार को पता लगने का डर सताने लगा। इसके चलते शोएब ने नदीम की हत्या की साजिश रची।
विज्ञापन
शनिवार की रात दावत के बहाने नदीम को बुला लिया, जहां शोएब, शाकिर व कासिम मौजूद थे। इनमें से शाकिर ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। जांच पड़ताल के दौरान पुलिस ने घटनास्थल के पास से तमंचा बरामद कर लिया।
थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकांत पचौरी ने बताया कि शोएब पुत्र शहाबुद्दीन निवासी नवाबगढ़ी, काला उर्फ शाकिर पुत्र दिलीप व कासिम उर्फ सुक्खा पुत्र मुन्ना निवासी मोहल्ला घोसियान को गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ के बाद जेल भेज दिया।