फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   naari sammaan

नारी सम्मान पाकर गदगद हुईं प्रतिभा की ‘देवियां’

Sat, 08 Oct 2016 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
अमर उजाला ब्यूरों Updated Sat, 08 Oct 2016 02:14 AM IST
विज्ञापन
naari sammaan
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला और उत्तर प्रदेश सरकार क ी साझा पहल ‘नारी सम्मान’ समारोह में मंडल की 6 हुनरमंद महिलाओं को सम्मानित किया गया। नवरात्र के पावन अवसर पर शक्ति स्वरूप प्रतिभावान आधी आबादी को विशिष्ट कार्यों के लिए सम्मान मिला तो पूरे समाज ने उनका अभिवादन किया। चौधरी चरण सिंह विवि के नेताजी सुभाषचंद बोस प्रेक्षागृह में शुक्रवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
विज्ञापन

कला, उद्यमिता, शिक्षा, समाजसेवा, बहादुरी और खेल के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मेरठ मंडलायुक्त आलोक सिन्हा व मुख्य विकास अधिकारी विशाख जी ने किया। विशिष्ट अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक श्रवण कुमार यादव व एसीएमओ शरद त्यागी रहे। सम्मान समारोह के लिए मेरठ मंडल के सभी जिलों गाजियाबाद, मेरठ, गौतमबुद्धनगर, बागपत, बुलंदशहर और हापुड़ से हजारों की संख्या में प्रविष्टियां मिली थीं। इसमें से श्रेष्ठ छह प्रविष्टियों को सम्मानित किया गया। उद्यमिता में मेरठ की लविना जैन, शिक्षा में मेरठ की रश्मि आर्य, खेल में गौतमबुद्धनगर की बबीता नागर, साहस में गाजियाबाद की डॉरिस फ्रांसिस, समाजसेवा में हापुड़ की स्नेह त्यागी व कला के क्षेत्र में योग शिक्षिका गाजियाबाद की डॉ. सरोज सिरोही को सम्मानित किया गया। अतिथियों ने सभी महिलाओं को शॉल, प्रमाणपत्र व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इसके साथ ही आयोजन में उत्तर प्रदेश सरकार की विशेष लैपटॉप वितरण योजना में मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप बांटे गए।
विज्ञापन

विभिन्न स्कूलों के 35 छात्र-छात्राओं को लैपटॉप का वितरण हुआ। यूपी नेडा की ओर से जिले की तीन कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों की 27 छात्राओं को सोलर लालटेन का वितरण किया गया। चिकित्सा विभाग की ओर से संचालित इंद्रधनुष योजना की 6 लाभार्थी युवतियों को इंद्रधनुष किट दी गई। लैपटॉप और सोलर लाइट पाकर बच्चियों के चेहरे खिल गए। विजेताओं ने कहा कि अब हमारे सपने टूटेंगे नहीं, बल्कि लैपटॉप की मदद से पूरे होंगे। समारोह में जिला प्रशासन यूपी नेडा, शिक्षा विभाग, चिकित्सा विभाग के कर्मचारी व स्टाफ, विभिन्न विद्यालयों की शिक्षिकाओं व छात्राओं ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



सर्वाधिक लैपटॉप उप्र सरकार ने बांटे
समारोह में जिला विद्यालय निरीक्षण श्रवण कुमार यादव ने उत्तर प्रदेश सरकार की विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं, अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति योजना, शुल्क प्रतिपूर्ति योजना व लैपटॉप वितरण योजना की जानकारी दी। उन्होंने कहा दुनिया के 31 देशों में लैपटॉप वितरण किए जा रहे हैं, कुल पांच लाख लैपटॉप बांटे गए हैं। लेकिन भारत में उत्तरप्रदेश अकेला ऐसा प्रदेश है, जहां एक वर्ष में 8 लाख से अधिक विद्यार्थियों को निशुल्क लैपटॉप दिए गए हैं। यह मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की बेहतरीन पहल का परिणाम है।

सरकार ने समझी बेटियों की बात
मुख्यातिथि मंडलायुक्त आलोक सिन्हा ने कहा प्रदेश सरकार ने प्रदेश की बेटियों के मन की बात को महसूस किया है। देश की बेटियां बोर्ड परीक्षा के नतीजों से लेकर रियो ओलंपिक और पैरा ओलंपिक के मैदान में जीत का परचम लहरा रही हैं। नवरात्र पर्व में प्रदेश सरकार और अमर उजाला ने मिलकर नारियों को सम्मानित किया, यह खुशी की बात है। हमारे सामने अक्सर रोलमॉडल की कमी होती है, आगे बढ़ने के लिए हम किसे रोलमॉडल बनाएं, लेकिन अमर उजाला व प्रदेश सरकार ने मिलकर जिन वीर नारियों को सम्मानित किया है, वो हमारे लिए एक रोलमॉडल हैं। बेटियों के लिए सरकार ने 1090 वूमेन पावर लाइन भी शुरू की है, जिसका लाभ बेटियां सुरक्षा में ले सकती हैं।

आप पढ़िए, फीस प्रदेश सरकार देगी
मुख्य विकास अधिकारी विशाख जी ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा प्रदेश सरकार ने बेटियों की शिक्षा को सरल और सुगम बनाया है। बेटियां मन लगाकर पढ़ें, फीस की चिंता प्रदेश सरकार की है। उन्होंने कन्या विद्या धन की जानकारी देते हुए कहा प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कन्या विद्या धन की राशि 20 हजार रुपये से बढ़ाकर 30 हजार कर दी है। योजना में सीबीएसई, यूपी बोर्ड व मदरसा बोर्ड की बेटियों क ो लाभ दिया जा रहा है।


ये भी रहे मौजूद
आयोजन में बालेराम ब्रजभूषण सरस्वती, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, कन्या गुरुकुल परीक्षितगढ़ व अन्य विद्यालयों की छात्राएं व शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं। इनके साथ ही सपा नेत्री इरशाद जहां, सपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष संगीता राहुल, प्रियंका मुदगल, मधु जाटव, बेबी महजबी, अख्तरी बेगम, रिहाना खान, गीता विदुड़ी, सरोज, सारथी संस्था अध्यक्ष कल्पना पांडे, डॉ. मंजू गुप्ता, बेटियां फाउंडेशन की अंजू पांडे, क्रिएटिव ग्रुप से डॉ. अनुभूति चौहान, निधि जैन व अन्य समाजसेवी महिलाएं व सदस्याएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed