फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   NAAC evaluation is essential for college

स्थायी संबद्धता के लिए कॉलेजों में नैक मूल्यांकन जरूरी

Mon, 01 Jul 2019 01:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
NAAC evaluation is essential for college
मेरठ के चौधरी चरण सिंह विवि से जुड़े कॉलेजों ने अगर नैक मूल्यांकन नहीं कराया तो विवि उन कॉलेजों को स्थायी संबद्धता नहीं देगा। रविवार को विवि में कार्यपरिषद् की बैठक में यह निर्णय लिया गया। इसके अलावा कॉलेजों में 46 नए पाठ्यक्रमों को भी संबद्धता दी गई। जल्द ही कॉलेजों में इन सभी कोर्सों में दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएंगे। विवि ने छात्रों के हित में निर्णय लेते हुए बीएएलएलबी व बीकॉम एलएलबी पास छात्रों को सीधे एमए, एमकॉम में प्रवेश का रास्ता भी खोल दिया।
विज्ञापन

बैठक में तय हुआ कि स्ववित्तपोषित संस्थानों ने अगर नैक का मूल्यांकन नहीं कराया तो उन्हें स्थाई संबद्धता नहीं देंगे। संबद्धता के लिए गठित निरीक्षण मंडल को कितने बिंदुओं पर जांच करनी है यह भी तय हुआ। इसके लिए समिति का गठन होगा। समिति में सभी संकायों के अध्यक्ष, क्षेत्रीय उच्च शिक्षाधिकारी व कुलसचिव शामिल होंगे। बैठक में तीन शोध उपाधि प्रदान किए जाने पर सहमति बनी। 15 फरवरी से 29 अप्रैल 2019 के बीच हुई परीक्षा समिति की बैठकों में लिए गए निर्णयों की संपुष्टि की गई। साथ ही विवि की प्रवेश समिति की बैठक जो 13 जून से 20 जून को हुई उस पर भी चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता कुलपति प्रो. एनके तनेजा की रही। प्रति कुलपति प्रो. वाई विमला, प्रो. जयमाला, डॉ. दर्शन लाल अरोड़ा, प्रो. जितेन्द्र ढाका, प्रो. भूपेन्द्र सिंह, प्रो. सुधीर शर्मा, डॉ. संध्या रानी एवं कुलसचिव धीरेन्द्र कुमार वर्मा सहित प्रेस प्रवक्ता डॉ. प्रशांत कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed