फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   naac

आज से नैक की कसौटी पर सीसीएसयू

Mon, 23 May 2016 02:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Mon, 23 May 2016 02:54 AM IST
विज्ञापन
naac
सीसीएसयू में पेड़ों पर कलर किया गया है। - फोटो : अमर उजाला
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय को पिछले दो साल से जिस निरीक्षण का इंतजार था, वह सोमवार से शुरू हो रहा है। 14 साल बाद विवि में नैक (नेशनल एक्रीडेशन ऑफ एसेसमेंट काउंसिल) की पीयर टीम निरीक्षण करेगी। 13 सदस्य टीम चार दिनों तक विवि कैंपस में रहेगी। इस दौरान विभागों, लाइब्रेरी, लैब, हॉस्टल, ऑडिटोरियम का निरीक्षण किया जाएगा। तीन टीमें बनाई गई हैं। 26 मई तक निरीक्षण चलेगा। विवि ने नैक के लिए व्यापक तैयारी की है।
विज्ञापन


तैयारी और परफोरमेंस नैक टीम की कसौटी पर होगी। विवि को ए ग्रेड मिलने की उम्मीद है। नैक टीम को एनसीसी कैडेट्स कुलपति कार्यालय के नीचे गार्ड ऑफ ऑर्नर देंगे। टीम में कुलपति, प्रति कुलपति और पूर्व कुलपति सदस्य के रूप में शामिल हैं। सबसे पहले कुलपति प्रो. एनके तनेजा करीब एक घंटे टीम के सामने विवि का प्रजेंटेशन देेंगे।
विज्ञापन


इसके बाद आईक्यएसी टीम के साथ बैठक होगी। सोमवार को टीम कार्य परिषद के सदस्यों के साथ मुलाकात करेगी। लंच के बाद विभागों का निरीक्षण शुरू हो जाएगा। विवि में 20 रेग्युलर विभाग हैं। सेल्फ फाइनेंस कोर्स का निरीक्षण रेग्युलर के साथ ही होगा। वहीं देर शाम नैक की टीम विवि पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनका निरीक्षण  करेगी टीम
विभागों का निरीक्षण तीन दिन चलेगा। इसमें 20 रेग्युलर और सेल्फ फाइनेंस शामिल हैं। विभागों के अलावा केंद्रीय लाइब्रेरी, दो हॉस्टल (ब्वॉयज और गर्ल्स), नेताजी सुभाषचंद्र बोस प्रेक्षागृह, बृहस्पति भवन, कैंटीन, इलाहाबाद बैंक शाखा, कैंटीन, पोस्ट ऑफिस, डिस्पेंसरी, स्पोर्ट्स ग्राउंड, तपोवन शामिल है। 

आंकड़ों में विश्वविद्यालय
कुल कॉलेज        824
मेडिकल कॉलेज        01
सेल्फ फाइनेंस कॉलेज    221
प्रोफेशनल इंस्टीट्यूट    527
एडेड कॉलेज        50
राजकीय कॉलेज        15

कैंपस का हाल
रेग्युलर विभाग        20
सेल्फ फाइनेंस कोर्स    34
कैंपस का एरिया          222 एकड़
प्रोफेसर        26
एसोसिएट प्रोफेसर        17
असिस्टेंट प्रोफेसर        08
रिसर्च प्रोजेक्ट वर्किंग    32

नौ जिलों में क्षेत्राधिकार
विवि का मेरठ और सहारनपुर मंडल के नौ जिलों में क्षेत्राधिकार है। विवि 2011 सेंसस के मुताबिक 22185562 जनसंख्या को कवर करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed