फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   NA

Meerut News: रोडवेज बस से साइकिल सवार की कुचलकर मौत

Fri, 03 Feb 2023 09:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Fri, 03 Feb 2023 09:43 AM IST
विज्ञापन
NA
सरधना। मेरठ-करनाल हाईवे पर रोडवेज बस के चालक ने साइकिल सवार को कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। चालक बस को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बस को चौकी भेजा। दो माह पहले ही युवक की सगाई हुई थी।
विज्ञापन

गांव ईकड़ी निवासी अजय (21) पुत्र जनेश्वर मेरठ करनाल हाईवे पर बुबकपुर के सामने गद्दा फैक्टरी में काम करता था। बृहस्पतिवार दोपहर अजय साइकिल से फैक्टरी जा रहा था। मेरठ करनाल हाईवे पर रोडवेज बस ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। युवक के पैरों पर बस चढ़ने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। पिता जनेश्वर की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। वहीं युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन

शादी के घर में मातम
सड़क हादसे में जान गंवाने वाले अजय के परिजनों पर गम का पहाड़ टूट पड़ा। आगामी 21 मई को अजय की शादी होने वाली थी। उसकी मौत की खबर सुनते ही लड़की पक्ष में भी कोहराम मच गया। लड़की का भी रो-रो कर बुरा हाल है। दो माह पहले ही अजय की सगाई हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed