{"_id":"63e1696dc7c0783c9a0a67a5","slug":"na-meerut-news-c-14-1-108238-2023-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: एनसीआर में सबसे ज्यादा प्रदूषित रहा मेरठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: एनसीआर में सबसे ज्यादा प्रदूषित रहा मेरठ
विज्ञापन
मोदीपुरम। बदलते मौसम के साथ सोमवार को अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात के तापमान में 2.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। बदलते मौसम के साथ सोमवार को एक्यूआई 300 के पास पहुंच गया। एनसीआर में मेरठ सबसे ज्यादा प्रदूषित रहा।
सोमवार को सुबह से ही चटक धूप के साथ मौसम साफ रहा। दोपहर बाद थोड़ी देर के लिए बादल आए। फरवरी शुरुआत से ही पिछले सालों की अपेक्षा गर्म चल रही है। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डाॅ. यूपी शाही का कहना है कि फिलहाल मौसम ऐसा ही बना रहेगा, बारिश की संभावना नहीं है। दिन का तापमान बढेगा। मंगलवार को दिन का तापमान 26 डिग्री तक भी पहुंच सकता है। रात में मौसम ठंडा रहेगा।
यह रहा एक्यूआई
सोमवार को मेरठ का एक्यूआई 197 से बढ़कर 298 पर पहुंच गया। गाजियाबाद का 250 और मुजफ्फरनगर का 228 रहा। एनसीआर में मेरठ का एक्यूआई सबसे ज्यादा दर्ज किया गया। गंगानगर का एक्यूआई 350, जयभीमनगर 274, पल्लवपुरम का 270 दर्ज किया गया। मंगलवार को भी एक्यूआई में बढ़ोतरी के आसार हैं।
विज्ञापन
पिछले छह दिन का एक्यूआई
तारीख एक्यूआई
1 156
2 149
3 206
4 221
5 197
6 298