{"_id":"6845f152875fecec3b0e630d","slug":"n-the-scorching-heat-people-in-madhavpuram-and-brahmapuri-yearned-for-electricity-and-water-meerut-news-c-14-1-mrt1051-884913-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीषण गर्मी में माधवपुरम और ब्रह्मपुरी में लोग बिजली-पानी के लिए तरसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीषण गर्मी में माधवपुरम और ब्रह्मपुरी में लोग बिजली-पानी के लिए तरसे
विज्ञापन
माधवपुरम ब्रह्मपुरी में 7 घंटे तक बिजली पानी नहीं मिलने से परेशान लोग सड़कों पर उतरे
मेरठ। माधवपुरम, सरस्वतीलोक और ब्रह्मपुरी में 7 घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बिजली गुल होने से पानी आपूर्ति भी ठप हो गई। परेशान लोग रविवार देर रात सड़क पर उतर आए। लोगों जमकर हंगामा किया।
रविवार शाम 6:00 बजे अचानक माधवपुरम बिजलीघर से बिजली की आपूर्ति ठप हो गई। बिजलीघर में यांत्रिकी खराबी के कारण आपूर्ति बाधित हुई। बिजली विभाग के अधिकारी इस फाल्ट को तत्काल ठीक नहीं कर सके। जिसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सरस्वतीलोक, माधवपुरम से लेकर ब्रह्मपुरी और गौरीपुरा तक बिजली आपूर्ति ठप रही। लोग भीषण गर्मी में हाल बेहाल हो गए। लोग अपने बच्चों को लेकर छत और सड़क पर घूमते रहे। सात घंटे बाद भी बिजली नहीं आने पर लोगों का धैर्य जवाब दे गया। परेशान लोग आक्रोशित होकर देर रात बिजली विभाग के खिलाफ सड़क पर उतर आए। पार्षद अनिल वर्मा, भाजपा नेता राकेश गौड़, अमन सिंगल, विश्व गोयल आदि लोग ने बिजली विभाग के अधिकारियों के खरी खोटी सुनाई। देर रात तक भी बिजली गुल रही। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
-- -- -- -