फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   mythology is a victim of neglect present day

आज भी उपेक्षा के शिकार हैं पौराणिक स्थल

Mon, 20 Jan 2020 01:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
mythology is a victim of neglect  present day
हस्तिनापुर। जयंती माता शक्तिपीठ मंदिर के संस्थापक अध्यक्ष मंदिर के विकास के लिए योगी आदित्यनाथ से मिलकर हस्तिनापुर के विकास के संबंध में ज्ञापन देंगे। यहां के ऐतिहासिक पौराणिक स्थल आज भी उपेक्षा का शिकार हैं।
विज्ञापन

रविवार को पांडव टीले पर मौजूद जयंती माता शक्तिपीठ मंदिर के संस्थापक अध्यक्ष पप्पू गुर्जर ने बताया कि वे 27 जनवरी को ऐतिहासिक नगरी में आ रहे प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर यहां के दर्जनों महाभारत कालीन पौराणिक स्थलों के विकास के संबंध में ज्ञापन सौंपेंगे। उनका कहना है कि करीब 70 साल से ऐतिहासिक नगरी में कोई भी मुख्यमंत्री अभी तक नहीं आए हैं। जिनकी वजह से हस्तिनापुर ऐतिहासिक नगरी आज भी उपेक्षा का शिकार है। जयंती माता मंदिर में हर रोज सैकड़ों श्रद्धालु पहुंचते हैं। पर्यटन विभाग ने श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए यहां पर अभी तक खास इंतजाम नहीं किए हैं। यहां पर पेयजल, सार्वजनिक शौचालय, सड़क व्यवस्था, यात्री शेड, धर्मशाला आदि का निर्माण नहीं कराया गया। जिसकी वजह से यहां के पर्यटन स्थल को भी बढ़ावा नहीं मिल पा रहा है। 27 जनवरी को गंगा यात्रा के दौरान आ रहे योगी आदित्यनाथ की जनसभा और हस्तिनापुर में भी विश्राम से क्षेत्र के लोगों को बड़ी उम्मीदें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed