फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Muzaffarnagar: Woman dies after being hit by a bullet while crossing a pedestrian highway

मुजफ्फरनगर: पैदल हाईवे पार करते समय बुलेट से टकराकर महिला की मौत, लगाया जाम

Tue, 03 Nov 2020 10:00 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 03 Nov 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar: Woman dies after being hit by a bullet while crossing a pedestrian highway
Dead body - फोटो : पिक्साबे
मुजफ्फरनगर के छपार में हाईवे पर गांव रामपुर के निकट बुलेट की टक्कर से सड़क पार कर रही महिला की मौत हो गई। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने जाम लगाने का प्रयास किया। पुलिस ने समझाकर लोगाें को शांत किया और बाइक सवार दोनों युवकों को पकड़ लिया है। 
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव रामपुर निवासी राज्जो (58) पत्नी सतपाल मंगलवार शाम करीब 4.30 बजे गांव के पास ही हाईवे पार कर रही थी। इसी दौरान छपार की तरफ से आई तेज रफ्तार बुलेट ने महिला को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगाने का प्रयास किया।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत किया। पुलिस ने बुलेट सवार दोनों युवक नोएडा के सेक्टर-29 व सेक्टर-62 निवासी अनुराग व हिमांशु को पकड़ लिया और बुलेट को कब्जे में ले लिया है। दोनों युवक देहरादून से लौट रहे थे। महिला के परिजनों की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed