फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Muzaffarnagar: What was the explosive, read know in this news

मुजफ्फरनगर: तबाही मचाने वाला विस्फोटक क्या था, इस खबर में जानिए

Wed, 27 Jun 2018 11:39 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Wed, 27 Jun 2018 11:39 AM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar: What was the explosive, read know in this news
विस्फोट के बाद (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर के गांव सरवट में तबाही मचाने वाला विस्फोटक क्या था इस बारे में फिलहाल कोई भी अफसर कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं है। सरवट में मची तबाही का मंजर देखने के बाद आंकलन किया जाए तो विस्फोटक के लैंडमाइन (बारूदी सुरंग) होने की आशंका जताई जा रही है। यदि आशंका सच साबित हुई तो सबसे बड़ा और गंभीर सवाल यही होगा कि आखिर लैंडमाइन जैसा घातक विस्फोटक कबाड़ी की दुकान तक कहां से और कैसे पहुंचा? लैंडमाइन की पुष्टि के लिए अफसरों का कहना है कि जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। 

विज्ञापन


दरअसल, जो विस्फोटक कबाड़ी की दुकान में फटा, उसका व्यापक असर ऊपर की तरफ चारों ओर बेहद व्यापक तरीके से हुआ है, जिसकी मारक क्षमता करीब 20 मीटर तक रही है। विस्फोट की भयावहता का अनुमान इसी से लगाया जा सकता है कि दुकान की छत पर कबाड़ी के सिर के बाल व शरीर के लोथड़े चिपके हुए थे, तो सड़क के दूसरी तरफ करीब 15 मीटर की दूरी पर स्थित कब्रिस्तान की दीवार पर भी घायलों के मांस के लोथड़े चिपके नजर आए। 
विज्ञापन


वहीं, विस्फोट के बाद दुकान के फर्श पर केवल मामूली गड्ढा ही नजर आ रहा था, जो अममून बम फटने की तुलना में काफी कम प्रतीत हो रहा था। उक्त गड्ढे के पास ही एक लोहे का खाली खोल व एक ढ़क्कन पड़ा था, जो अमूमन लैंडमाइन के निचले हिस्से सरीखा था। इसके अलावा पास की दीवार के साथ ही इलेक्ट्रॉनिक कांटे पर भी छोटे-बड़े छेद स्पष्ट दिख रहे थे, जो अपेक्षाकृत बम फटने पर नहीं मिलते। वहीं, खाली खोल और ढक्कन को छोड़ कर फटे हुए विस्फोटक का कोई भी अवशेष दुकान अथवा उसके आसपास नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : तेज धमाके के साथ दहल उठा मुजफ्फरनगर का ये गांव, शवों के उड़े चिथड़े, तस्वीरें देख कांप जाएंगे

देर रात चारों शव सुपुर्द -ए खाक

सरवट में सोमवार सुबह कबाड़ी की दुकान में विस्फोट में मारे गए चारों लोगों के शवों का आला अफसरों के आदेश पर रात में ही पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम के बाद उनके शवों को पीड़ित परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया, जिन्हें देर रात गमगीन माहौल में सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में सुपुर्द-ए खाक कर दिया गया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed