जैन मुनि पर लगा अब ये गंभीर आरोप, परिजन बोले- पता नहीं किस हाल में होगी हमारी बेटी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नयन सागर के वीडियो वायरल प्रकरण के चार माह बाद युवती के परिजनों ने मीडिया के समक्ष आकर जैन मुनि पर कई गंभीर आरोप लगाए। कहा कि जैन मुनि नयन सागर महाराज ने हमारी बेटी को अपने कब्जे में ले रखा है। जब से वहलना का वीडियो वायरल प्रकरण सामने आया है, तब से उसका हमारे परिवार से कोई संवाद नहीं हुआ है। बेटी का यह पता ही नहीं है कि वह कहां है। युवती की मां बबीता जैन ने कहा कि मेरी बेटी को बचा लो, उसका पता लगा दो कि इस मुनि ने उसे कहां गायब किया है।
महावीर चौक स्थित एक होटल में पत्रकारों से वार्ता में अखिल भारतीय जैन धर्म बचाओ संघर्ष समिति ने जैन मुनि नयन सागर पर सीधा हमला किया। खतौली की बबीता जैन और सुनील जैन ने कहा कि उनकी बेटी आज भी जैन मुनि के कब्जे में हैं।
बबीता जैन ने कहा कि पता नहीं मेरी बेटी किस हाल में होगी। उसने मीडिया के सामने अपील की कि मेरी बेटी को बचाओ, उसका पता लगाओ। पुलिस और प्रशासन भी हमारी नहीं सुन रहा है। हमें न्याय नहीं मिला तो हम सीएम योगी आदित्यनाथ के यहां जाएंगे। यहां भी न्याय नहीं मिला तो हम पीएम मोदी के यहां गुहार लगाएंगे। यदि हमें कहीं भी न्याय नहीं मिलता है तो हम आत्मदाह करेंगे।
वहीं, समिति के संयोजक सुनील जैन (दिल्ली) ने कहा कि नयन सागर उर्फ संजय जैन मुनि की परंपराओं को तोड़ चुका है। उन्होंने निर्मलायतन में आए धन की भी जांच कराने की मांग की। इस प्रकरण में मुनि को ब्लैकमेल किए जाने के सवाल पर कहा कि पुलिस मामले की जांच करे, यदि कोई ऐसा कर रहा है तो उन पर भी कार्रवाई हो। प्रेस वार्ता में दिल्ली के शरद जैन, सुशील जैन, अमित जैन, बिजेंद्र जैन, वीरेंद्र जैन भी मौजूद रहे। प्रेसवार्ता में जैन समाज के लोगों ने आरोप लगाया कि नयन सागर के परिवार के पास करोड़ों की संपत्ति कहां से आई इसकी भी जांच होनी चाहिए।
शहर में जैन मुनि के पोस्टर चिपकाए
अखिल भारतीय जैन धर्म बचाओ संघर्ष समिति नई दिल्ली की ओर से नगर में जैन मुनि के पोस्टर चिपकाए गए हैं। पोस्टर में जैन मुनि नयन सागर का फोटो देते हुए लिखा है कि जैन मुनि रूप में व्यभिचारी है। दिल्ली और एनसीआर के जैन समाज ने इसके प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/