{"_id":"5ec230c48ebc3e907b73ecd3","slug":"muzaffarnagar-uttar-pradesh-lockdown-latest-news-update-today-migrant-laborers-has-ruckus-in-the-city-and-accused-on-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: प्रवासी मजदूरों ने किया हंगामा, पुलिस पर लगाया ये आरोप, घर जाने की जिद पर अड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: प्रवासी मजदूरों ने किया हंगामा, पुलिस पर लगाया ये आरोप, घर जाने की जिद पर अड़े
Mon, 18 May 2020 12:23 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 18 May 2020 12:23 PM IST
विज्ञापन
प्रवासी मजदूरों को समझाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में सोमवार को प्रवासी मजदूरों ने हंगामा कर दिया। श्रमिकों ने पुलिस पर जबरदस्ती रोकने का आरोप लगाया है। ये सभी मजदूर अपने घर जाने की मांग पर अड़े हुए हैं।
विज्ञापन
ये है पूरा मामला
रतनपुरी के निजानंद आश्रम में रोकने को लेकर प्रवासी श्रमिकों ने हंगामा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने जबरदस्ती उन्हें यहां लाकर रोक दिया। बताया गया कि ये लोग बहराइच, गोंडा, बस्ती, आजमगढ़ व बिहार के अन्य जिलों के रहने वाले हैं। ये लोग पंजाब के लुधियाना से अपने घरों को जा रहे थे। पुलिस प्रशासन ने इन्हें 13 मई को सहारनपुर के नांगल स्थित राधा स्वामी सत्संग भवन में रोका था। आरोप है कि प्रशासन रविवार देर रात दो बजे उन्हें घर भेजने की बात कहकर नांगल से गाड़ियों में बैठाकर यहां लाया गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: हरियाणा बॉर्डर पर रात भर निगरानी, डटे रहे अधिकारी, ट्रेन की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे थे मजदूर
विज्ञापन
श्रमिकों का कहना है कि हम मर जाएंगे, लेकिन यहां नहीं रुकेंगे। सभी मजदूर अपने घर जाने की मांग पर अड़े हैं। एसडीएम खतौली इन्द्रकांत द्विवेदी और इंस्पेक्टर रतनपुरी एमपी सिंह मजदूरों को समझाने में जुटे हैं। दो घंटे में रोडवेज की व्यवस्था करने के आश्वासन पर मजदूर कुछ देर के लिए शांत हुए।
इसके बाद फिर से श्रमिकों ने हंगामा किया। श्रमिकों ने सहारनपुर पुलिस पर उनकी सैकड़ों साइकिल भी हड़पने का आरोप लगाया। कहा कि साइकिलें आश्रम में रखवाली और उन्हें बस में बैठाकर यहां भेज दिया। श्रमिकों ने कहा कि हमें खाना नहीं चाहिए, हमें घर भेज दो या हमारी साइकिलें दिलवा दो, हम साइकिल से घर चले जाएंगे।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/