फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saharanpur, Uttar Pradesh Lockdown Latest News Update Today, Special trains will run from Saharanpur to Bihar after ruckus by laborers

हरियाणा बॉर्डर पर रात भर निगरानी, डटे रहे अधिकारी, ट्रेन की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे थे मजदूर

Mon, 18 May 2020 11:50 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 18 May 2020 11:50 AM IST
सार

  • सहारनपुर में फिर से कराया जाएगा श्रमिक स्पेशल ट्रेन का संचालन
  • प्रवासी मजदूरों ने रविवार को किया था हाईवे जाम
  • रात भर प्रवासी मजदूरों की निगरानी में जुटा रहा प्रशासन

विज्ञापन
Saharanpur, Uttar Pradesh Lockdown Latest News Update Today, Special trains will run from Saharanpur to Bihar after ruckus by laborers
रात भर मजदूरों की निगरानी करते रहे अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर जनपद में लॉकडाउन के बावजूद रविवार को अंबाला हाईवे पर हजारों प्रवासी मजदूरों के हंगामे के बाद पुलिस अधिकारी रविवार की रात भर राधा स्वामी सत्संग भवन मेजर सेंटर से लेकर हरियाणा की सीमा तक निगरानी में जुटे रहे। पुलिस टीमों के अलावा पीएसी और आरएएफ के जवान भी अलर्ट रहे। 

विज्ञापन


वहीं, मजदूरों के हंगामे को देखते हुए जिला प्रशासन ने रेलवे के साथ समन्वय बनाकर सोमवार से फिर श्रमिक स्पेशल ट्रेन का संचालन कराया है। बताया जा रहा है कि चार श्रमिक स्पेशल ट्रेनों की मंजूरी मिली है। मगर अभी तक रेलवे अफसरों के पास दो ट्रेनों के बारे में जानकारी अपडेट की गई हैं। इन ट्रेनों से 2000 मजदूरों को बिहार के कटिहार के अलावा लखनऊ, मुरादाबाद, गोरखपुर सहित अन्य जिलों को भेजने की तैयारी की जा रही है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सहारनपुर: टूटा सब्र का बांध, सड़क पर उतरे प्रवासी मजदूर, हाईवे किया जाम, कई वाहनों के शीशे तोड़े
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, लॉकडाउन 4 की घोषणा होते ही आम लोगों से लेकर उद्यमियों और व्यापारियों में जिले में दी जाने वाली रियायतों को लेकर बेचैनी है। जिला प्रशासन की ओर से शाम तक इस बारे में गाइडलाइन जारी होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: बेबसी: मजदूरों ने बयां किया दर्द, बोले- बस यही इच्छा कि अपनो के बीच पहुंच जाएं, तस्वीरें

श्रमिकों ने जमकर किया था हंगामा
सहारनपुर में प्रवासी मजदूर रविवार सुबह बड़ी तादाद में सड़क पर उतर आए थे। इस दौरान मजदूरों ने अंबाला हाईवे जाम कर जमकर हंगामा किया था। स्थानीय पुलिस पर सैकड़ों मजदूर भारी पड़े तो आरएएफ को मौके पर बुलाया गया। इस दौरान कुछ श्रमिकों ने वाहनों पर डंडों से प्रहार किया और कई वाहनों के शीशे भी तोड़ दिए थे। इसके बाद मौके पर पहुंचे डीआईजी उपेंद्र कुमार ने किसी तरह श्रमिकों को शांत कराया था।

बता दें कि रविवार सुबह मजदूरों का सब्र टूट गया और सभी मजदूर शेल्टर होम से निकलकर अंबाला हाईवे पर आ गए। मजदूरों ने यहां जाम लगा दिया। हंगामा देख प्रशासन-पुलिस के हाथ पांव फूल गए। मौके पर डीआईजी उपेंद्र कुमार, एसएसपी दिनेश कुमार फोर्स के साथ पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने किसी तरह कामगारों को समझाने के बाद शांत कराया था। 

श्रमिकों का कहना है कि उनके पास खाने-पीने के लिए न तो राशन है न ही उनके पास पैसे हैं। उनकी मांग है कि वे अपने घर जाना चाहते हैं। प्रशासन और सरकार से मांग कर रहे हैं कि किसी तरह उन्हें उनके राज्य बिहार भिजवा दिया जाए।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed