{"_id":"5ede0b0ba041f753cc5a053a","slug":"muzaffarnagar-uttar-pradesh-coronavirus-news-in-hindi-two-new-corona-positive-has-been-found-in-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर में आज मिले कोरोना के तीन नए संक्रमित मरीज, अब जिले में इतने हैं सक्रिय केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर में आज मिले कोरोना के तीन नए संक्रमित मरीज, अब जिले में इतने हैं सक्रिय केस
Mon, 08 Jun 2020 03:25 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 08 Jun 2020 03:25 PM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में सोमवार को जिले में तीन कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। एडीएम आलोक कुमार ने बताया कि आज आई जांच रिपोर्ट में दो को कोरोना की पुष्टि हुई है जबकि जिले का एक व्यक्ति मेरठ मेडिकल में पॉजिटिव पाया गया है।
विज्ञापन
दालमंडी में पहले पॉजिटिव मिली महिला प्रोफेसर के ससुर भी संक्रमित मिले हैं। उधर, अलमासपुर की एक महिला पॉजिटिव मिली है। महिला का पति भी पहले पॉजिटिव मिल चुका है।
विज्ञापन
इसके अलावा खतौली के गांव मढकरीमपुर निवासी व्यक्ति को भी मेरठ के मेडिकल कॉलेज में कोरोना की पुष्टि हुई है। उसके पिता की रविवार को कोरोना से मेरठ में मौत हो गई थी, वह कैंसर से पीड़ित थे। जनपद में कोरोना के केस 125 हो गए हैं, जिनमें से 50 मरीज ठीक हो चुके हैं जबकि 75 एक्टिव केस है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: अनलॉक-1: पटरी पर लौटा जीवन... खुल गए मंदिरों के कपाट, यहां देखें- पश्चिमी यूपी के छह जिलों की 15 तस्वीरें
सीएमओ ने बताया कि तीनों मरीज को कोविड-19 अस्पताल बेगराजपुर स्थित मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/