{"_id":"5ed607a48ebc3e903f6c3c39","slug":"muzaffarnagar-uttar-pradesh-coronavirus-news-in-hindi-three-peoples-corona-positive-has-been-found-in-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर: महिला प्रोफेसर के पति और दो बच्चे मिले कोरोना पॉजिटिव, जिले में अब इतने हुए सक्रिय केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर: महिला प्रोफेसर के पति और दो बच्चे मिले कोरोना पॉजिटिव, जिले में अब इतने हुए सक्रिय केस
Tue, 02 Jun 2020 01:34 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 02 Jun 2020 01:34 PM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। जिले में मंगलवार को दाल मंडी निवासी महिला प्रोफेसर के पति और दो बच्चे को भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं कोरोना की जांच रिपोर्ट आने के बाद दाल मंडी के व्यापारियों और इस परिवार के संपर्क में आने वालों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. प्रवीण कुमार चोपड़ा ने बताया कि तीन दिन पहले दाल मंडी निवासी एक डिग्री कॉलेज में महिला प्रोफेसर पॉजिटिव मिली थी। उसके परिवार के 15 सदस्य के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए थे। मंगलवार दोपहर को आई जांच रिपोर्ट में महिला का पति और दो बच्चे भी पॉजिटिव मिले हैं। उन्हें भी कोविड- अस्पताल बेगराजपुर में भर्ती कराया जा रहा है। पूरा परिवार पहले से ही आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: यूपी: घर में सांप के 40 बच्चे देख उड़ गए होश, देखने के लिए उमड़ गई भीड़, गांव में दहशत
विज्ञापन
वहीं जनपद में अब कोरोना के 83 केस हो गए हैं, जिनमें से 28 ठीक हो चुके हैं। एक महिला की मौत हो गई थी, अब सक्रिय केस 54 हो गए हैं।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/