{"_id":"5c28c4c2bdec2256bd3cf574","slug":"muzaffarnagar-up-roadways-bus-cross-the-railing-on-bridge","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर: हवा में लटकी बस अटकी 28 यात्रियों की सांसे, टला बड़ा हादसा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर: हवा में लटकी बस अटकी 28 यात्रियों की सांसे, टला बड़ा हादसा
Sun, 30 Dec 2018 06:44 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 30 Dec 2018 06:44 PM IST
विज्ञापन
muzaffarnagar news
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मुजफ्फरनगर में रविवार शाम एक बड़ा हादसा होने से टल गया। यहां सिखेड़ा गंगनहर के पुल पर यूपी रोडवेज की बस नहर में गिरने से बाल बाल बच गई। हालांकि बस में सवार यात्रियों को किसी तरह सुरक्षित बचा लिया गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार जिले के सिखेड़ा गंगनहर के पुल पर बिजनौर डिपो की बस बोलेरो को बचाने के चक्कर में नहर में गिरने से बच गई। बोलेरों को जगह देने के चक्कर में बस पुल की रेलिंग तोड़कर तकरीबन आधी नहर की ओर लटक गई। अचानक लगे झटके से बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। हादसा कितना भयानक था इसका अंदाजा मौके की तस्वीर देखकर लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि बस में कुल 28 यात्री सवार थे। बस बिजनौर से मुजफ्फरनगर जा रही थी। उधर, बस नहर व पुल के बीच रेलिंग पर हवा में लटकी थीं। वहीं जिंदगी और मौत के बीच में झूल रहे यात्रियों की सांसें भी अटकी रहीं। सूचना पर पहंची पुलिस ने जेसीबी की मदद से किसी तरह बस को पीछे खींचा और यात्रियों को सुरक्षित बचाया। हालांकि कई लोगों को मामूली चोटें भी आईं हैं।
विज्ञापन