{"_id":"5bfebb17bdec2241b1428d02","slug":"muzaffarnagar-up-dgp-op-singh-launches-amar-ujala-poster-of-aparajita-campaign","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराजिता अभियान: डीजीपी ने लांच किया पोस्टर, कहा- महिलाओं को दिया सुरक्षित माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराजिता अभियान: डीजीपी ने लांच किया पोस्टर, कहा- महिलाओं को दिया सुरक्षित माहौल
Wed, 28 Nov 2018 09:32 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 28 Nov 2018 09:32 PM IST
विज्ञापन
डीजीपी ओपी सिंह ने पोस्टर लांच किया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीजीपी ओपी सिंह ने कहा कि उत्पीड़न और हिंसा के खिलाफ महिलाएं अपनी आवाज बुलंद करें। झिझक और चुप्पी की वजह से महिला अपराध के मामले बढ़ते हैं।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में बुधवार को क्राइम ब्रांच के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण करने आए डीजीपी ओपी सिंह ने अमर उजाला फाउंडेशन की अनूठी पहल अपराजिता: 100 मिलियन स्माइल्स का पोस्टर लांच किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अमर उजाला का यह अभियान महिलाओं के हौसले को बुलंद करेगा। जहां तक प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा का प्रश्न है, हमने कई कदम उठाएं हैं, जिससे महिलाएं अपने आप को सुरक्षित महसूस करें। महिलाओं की सुरक्षा एवं मदद के लिए संचालित पॉवर वूमेन 1090 से अपराध में कमी आई है। समाज में महिलाओं के सम्मान और अधिकारों को व्यापक जन जागरूकता की अति आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि घर, स्कूल, कॉलेज, ऑफिस हो या सार्वजनिक स्थान, महिलाएं निर्भीक होकर कार्य करें और आगे बढ़ें। महिला हिंसा के विरुद्ध अपराजिता अभियान की साझा आवाज से नारी सशक्त बनेगी। बेटियां परिवार और राष्ट्र की शान है। अपराजिता का संदेश प्रदेश के गांव-गांव तक पहुंचना चाहिए।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/