फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Muzaffarnagar, two young men did sexual assault with girl case registered

यूपी: किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, विरोध किया तो परिजनों पर बोला जानलेवा हमला

Wed, 29 Aug 2018 06:40 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Wed, 29 Aug 2018 06:40 PM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar, two young men did sexual assault with girl case registered
फाइल फोटो

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर शहर में एक किशोरी के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। दो दरिंदों ने किशोरी को खेत में खींचकर सामूहिक दुष्कर्म किया। परिजनों ने विरोध किया तो उन पर भी हमला बोल दिया। जानिए पूरा मामला।

विज्ञापन


शहर से सटे गांव निवासी किशोरी के साथ दो युवकों गैंगरेप किया। किशोरी के साथ मौजूद उसकी बहन द्वारा घर जाकर जानकारी देने पर परिजन मौके पर पहुंचे, तो उन पर आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर हमला कर दिया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी किशोरी ने तहरीर देकर बताया कि वह 24 जून को शाम के समय बहन के साथ खेतों में गई थी। आरोप है कि वहां गांव के ही दो युवकों ने उसे पकड़कर खेत में खींचने के बाद सामूहिक दुष्कर्म किया। इस दौरान किशोरी की बहन आरोपियों के चंगुल से छूट भागी और परिजनों को जाकर घटना की जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचकर पीड़िता को थाने लेकर जाने लगे तो आरोपियों ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर उन पर हमला बोल दिया। यही नहीं, पीड़ित पक्ष के घर पर भी पथराव किया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हमलावरों को खदेड़कर पीड़ितों को बचाया, लेकिन तहरीर देने के बावजूद कार्रवाई नहीं की गई। इस पर पीड़िता ने कोर्ट की शरण ली, जिसके आदेश पर पुलिस ने सभी आरोपियों दीपक, कल्लू, राहुल, कल्लू व अंकित के खिलाफ एफआईआर दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना पुलिस मामले को आपसी रंजिश से जुड़ा बताते हुए जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रही है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed