{"_id":"633a99693cb10d469d0477fb","slug":"muzaffarnagar-three-years-of-lakhimpur-kheri-incident-bku-workers-burnt-the-effigy-of-ajay-teni","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: लखीमपुर खीरी कांड के एक साल पूरे होने पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने फूंका अजय टेनी का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: लखीमपुर खीरी कांड के एक साल पूरे होने पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने फूंका अजय टेनी का पुतला
Mon, 03 Oct 2022 01:42 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 03 Oct 2022 01:42 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में भाकियू कार्यकर्ताओं ने लखीमपुर खीरी कांड का एक साल पूरे होने पर ब्लॉक और जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान अजय मिश्रा टेनी का पुतला फूंका।
विज्ञापन
अजय मिश्रा टेनी का पुतला फूंकते भाकियू कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लखीमपुर खीरी कांड के एक साल पूरे होने पर उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में भाकियू कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक और जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री अजय ट्रेनी का पुतला फूंका। इस दौरान भाकियू कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
जिले के बुढ़ाना ब्लॉक पर राष्ट्रीय महासचिव ओमपाल मलिक के नेतृत्व में पहुंचे किसानों ने कहा कि अजय टेनी को अभी तक बर्खास्त नहीं किया गया है। किसानों को न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा। जिलाध्यक्ष ने बताया कि जिले के प्रत्येक ब्लॉक में विरोध प्रदर्शन किए गए हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP: डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने मुजफ्फरनगर में जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण
विज्ञापन