{"_id":"5c69416fbdec2273a83ba9b3","slug":"muzaffarnagar-three-injured-in-an-accident-after-a-cantor-collided-with-car","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर: कैंटर ने कार में मारी टक्कर, हादसे में तीन घायल, टला बड़ा हादसा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर: कैंटर ने कार में मारी टक्कर, हादसे में तीन घायल, टला बड़ा हादसा
Sun, 17 Feb 2019 04:41 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 17 Feb 2019 04:41 PM IST
विज्ञापन
accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल हाइवे पर शनिवार की देर रात को बुढ़ाना अंडरपास पर कैंटर ने इंडिका कार में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से इंडिका में सवार महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। जबकि कार खाई में पलटने से बाल बाल बची। अन्यथा बड़ा हादसा भी हो सकता था।
रुड़की निवासी सतीश शर्मा पुत्र राजेश शर्मा उसका भाई दीपक व बहन रंजनी शनिवार की देर रात को अपनी इंडिका कार द्वारा दिल्ली से अपनी रिश्तेदारी से वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन
रुड़की निवासी सतीश शर्मा पुत्र राजेश शर्मा उसका भाई दीपक व बहन रंजनी शनिवार की देर रात को अपनी इंडिका कार द्वारा दिल्ली से अपनी रिश्तेदारी से वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन
हाइवे पर बुढ़ाना अंडरपास पर अचानक सतीश ने कार के ब्रेक लगा दिए। जैसे ही ब्रेक लगने से कार की धीमी गति हुई। इसी दौरान पीछे से तेजी से आ रहे कैंटर ने पीछे से कार में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कार का पिछला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और आगे का शीशा भी चकनाचूर हो गया। जिसमें सवार महिला समेत तीनों घायल हो गए।
टक्कर इतनी जबरदस्त हुई कि कार खाई में पलटने से बाल बाल बची। इस दौरान पीछे से दूसरी कार में आ रहे परिवार के अन्य लोगों ने घायलों का नर्सिंग होम में उपचार कराया। उपचार के बाद घायल वापस रुड़की चले गए। हादसे की अभी तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/