फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Muzaffarnagar: Three convicts of the murderous attack were sentenced to five years each,

Muzaffarnagar: जानलेवा हमले के तीन दोषियों को पांच-पांच साल की सजा, ये था पूरा मामला

Thu, 27 Apr 2023 04:00 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 27 Apr 2023 04:00 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर के चरथावाल थाना क्षेत्र में कुल्हेड़ी गांव में रंजिश के चलते दूधिया पर जानलेवा हमले के मामले में तीन अभियुक्तों को पांच-पांच साल की सजा सुनाई गई।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Three convicts of the murderous attack were sentenced to five years each,
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुजफ्फरनगर के चरथावल थाना क्षेत्र के कुल्हेड़ी गांव में रंजिश के चलते दूधिया पर जानलेवा हमले के मामले में तीन अभियुक्तों को पांच-पांच साल की सजा सुनाई गई। अपर जिला एवं सत्र न्यायालय संख्या-चार के पीठसीन अधिकारी कमलापति ने फैसला सुनाया। 

विज्ञापन


सहायक शासकीय अधिवक्ता फौजदारी रेणू शर्मा ने बताया कि कुल्हेड़ी गांव निवासी दूधिया मुर्तजा 21 मई 2014 की सुबह करीब आठ बजे गांव में ही दूध लेने के लिए जा रहा था। जब वह संजीदा उर्फ मोटी के घर के सामने पहुंचा तो गांव के ही लोगों ने उसे घेर लिया और गला दबाने की कोशिश की। तमंचे से फायर किया, लेकिन वह मिस हो गया। लाठी से हमला किया गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Live: मवाना में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, कमिश्नरी कार्यालय के सामने धरने पर बैठे किसान
विज्ञापन
विज्ञापन


शोर-शराबा होने पर मुर्तजा के परिवार के लोग पहुंच गए, जिस पर हमलावरों ने पीड़ित को घायलावस्था में छोड़ दिया। पीड़ित के भाई इस्माइल ने आरोपी संजीदा, शकील, खालिक और महबूब के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की। प्रकरण की सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायालय संख्या-चार के पीठसीन अधिकारी कमलापति ने की। मुकदमे के ट्रायल के दौरान महबूब की 15 नवंबर 2022 को मौत हो गई। अदालत ने  दोषी संजीदा, शकील और खालिक को धारा 307 में पांच साल की सजा और पांच हजार रुपये जुर्माने से दंडित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed