Meerut News Live: मुन्ना बजरंगी हत्याकांड में जांच करने पहुंची सीबीआई, युवक ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या
{"_id":"644a045c53916bbf3e0bb6a7","slug":"meerut-news-live-modern-sp-city-office-to-be-built-in-naichandi-maidan-2023-04-27","type":"live","status":"publish","title_hn":"Meerut News Live: मुन्ना बजरंगी हत्याकांड में जांच करने पहुंची सीबीआई, युवक ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Thu, 27 Apr 2023 07:11 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 27 Apr 2023 07:11 PM IST
खास बातें
मेरठ में हापुड़ रोड स्थित नाैचंदी मैदान में आधुनिक पुलिस कार्यालय और कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। इसके लिए जमीन खाली करा ली गई है।
विज्ञापन
मुन्ना बजरंगी व कुख्यात सुनील राठी बाएं
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
06:55 PM, 27-Apr-2023
मुन्ना बजरंगी हत्याकांड की जांच करने के लिए सीबीआई की टीम बागपत जेल में पहुंच चुकी हैं। बताया गया कि टीम सीधे जेल के अंदर गई और वहां जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार, सीबीआई की टीम दो दिन तक जेल के अंदर जांच करेगी।
05:51 PM, 27-Apr-2023
युवक ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या
सहारनपुर के जड़ौदा पांडा में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जड़ौदा पांडा निवासी ओमसिंह के 19 वर्षीय बड़े बेटे रवि ने संदिग्ध परिस्थितियों में परिजनों की गैर-मौजूदगी में अपने ही घर में छत के सहारे रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर जंगल में गेहूं कटाई का कार्य कर रहे परिजनों में कोहराम मच गया। घर पहुंचकर परिजन शव को फंदे से नीचे उतारकर अंतिम संस्कार को ले जाने लगे। इसी दौरान मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया तो ग्रामीण पुलिस का विरोध करने लगे। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे सीओ देवबंद रामकरन ने लोगों को बामुश्किल समझा बुझाकर शांत कराया। इसके बाद ही पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम पर भेजा है। सीओ देवबंद रामकरन का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

03:28 PM, 27-Apr-2023
मेरठ में गुरुवार को भारतीय किसान यूनियन के कार्यकता अपनी मांगों को लेकर कमिश्नरी कार्यलय के सामने धरने पर बैठ गए। कार्यकर्ता अपनी मांगों को लेकर कमिश्नर से मिलने की मांग पर अड़े रहे। इससे पहले किसानों ने चौधरी चरण सिंह पार्क में मासिक पंचायत की। जब कोई भी अधिकारी उनसे मिलने नही पहुंचा तो कार्यकर्ता कमिश्नरी कार्यलय के सामने एकत्र होकर नारेबाजी करने लगे और धरने पर बैठ गए।
12:12 PM, 27-Apr-2023
मवाना मिल के गेट के सामने ट्रक की टक्कर से एक युवक की मौत
मेरठ से सटे मवाना में मिल के गेट के सामने ट्रक और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। जानकारी के अनुसार मृतक का नाम शोएब पुत्र इसलामुद्दीन है। वहीं परिजनों में युवक की मौत की खबर सुनते ही कोहराम मच गया।10:40 AM, 27-Apr-2023
तिरंगा गेट से प्राइवेट बस अड्डा खत्म किया तो भटकते रहे यात्री
मेरठ-हापुड़-बुलंदशहर समेत कई शहरों के लिए तिरंगा गेट के पास से संचालित होने वाली प्राइवेट बसों के यात्रियों को दोपहर दो बजे के बाद समस्या झेलनी पड़ी। प्राइवेट बसों के लिए अभी तक बस अड्डे की व्यवस्था नहीं हुई है। पहले दिन तो कुछ बस चालकों ने सड़क पर ही बसें खड़ी करके यात्रियों को बैठाया।
भूमि को नियमानुसार ही हस्तांतरित किया जाए
अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने जिलाधिकारी को निर्देश दिए हैं कि जिला पंचायत या क्षेत्र पंचायत की भूमि को नियमानुसार ही हस्तांतरित किया जाए। ऐसा नहीं करने पर प्रक्रिया को अवैध माना जाएगा। इस निर्देश से नौचंदी मैदान में तिरंगा गेट के पास पुलिस विभाग को दी जाने वाली भूमि का मामला भी खटाई में पड़ता नजर आ रहा है। अपर मुख्य सचिव ने जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी के पत्र का हवाला देते हुए डीएम को पत्र लिखा है।
नौचंदी मैदान स्थित संपत्ति एवं भूमि पर प्रशासन द्वारा अवैध तरीके से नगर निगम के नाम राजस्व अभिलेखों में अंकित करने से रोके जाने का अनुरोध किया गया है। उप्र जिला पंचायत तथा क्षेत्र पंचायत की चल अचल संपत्ति नियमावली, 1965 के नियम- 8 (1) के प्रस्तर-1 के अनुसार जिलाधिकारी के पूर्व अनुमति से संपत्ति के पूंजीगत मूल्य 2,500 रुपये से अधिक के हस्तांतरण का अधिकार नहीं है। जिला परिषद की संपत्ति को हस्तांतरित करने के लिए सर्वप्रथम जिला परिषद द्वारा ऐसे प्रस्ताव पास करने होंगे।
10:40 AM, 27-Apr-2023
दो माह पहले दिया जाना चाहिए था नोटिस
मेरठ हापुड़ बुलंदशहर बस ऑपरेटर्स एसो. के उपाध्यक्ष हाजी इमरान ने बताया कि अनुबंध की शर्तों के मुताबिक जिला पंचायत की तरफ से हमें दो माह पहले नोटिस दिया जाना चाहिए था। बस स्टैंड चंद्रपाल और इमरान के नाम पर किराये पर है। हमें किसी को भी नोटिस रिसीव नहीं कराया गया है। फर्जी तरीके से नोटिस रिसीव दिखाकर न्यायालय चले गए।
हमने भी न्यायालय में अपील की है। नौचंदी मेले के दौरान हम हर साल बस अड्डे की भूमि को खाली करते हैं। हमें यही बात कहकर धोखे से अधिकारियों ने बस अड्डे की भूमि खाली कराई है। हम बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी से मिलेंगे। बीस साल से नौचंदी मैदान तिरंगा गेट से मेरठ-बुलंदशहर, धोलाना, स्याना, दनकौर, हरोड़ा और पिलखुआ के लिए 50 से अधिक प्राइवेट बसों का संचालन हो रहा था।

10:30 AM, 27-Apr-2023
Meerut News Live: मुन्ना बजरंगी हत्याकांड में जांच करने पहुंची सीबीआई, युवक ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या
मेरठ में हापुड़ रोड स्थित नाैचंदी मैदान में तिरंगा गेट के बराबर में एसपी सिटी का नया आधुनिक पुलिस कार्यालय और कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। बुधवार को जिला पंचायत और पुलिस प्रशासन ने मेरठ-बुलंदशहर प्राइवेट बस अड्डे को हटाकर जमीन खाली करा ली है। बस एसोसिएशन के कार्यालय पर सील लगा दी गई है। इस दौरान टीम को ट्रांसपोर्टर्स का हलका विरोध भी झेलना पड़ा।
हापुड़ रोड क्षेत्र में सुरक्षा का दायरा बढ़ाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जिला पंचायत से नौचंदी मैदान में तिरंगा गेट के पास एसपी सिटी कार्यालय और कंट्रोल रूम बनाने के लिए जिला पंचायत से भूमि की मांग की थी। भूमि खसरा संख्या 4227 व 4228 की है। इसका रकबा 1068.23 वर्ग मीटर है। जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी भारती धामा का कहना है कि इस भूमि को जिला पंचायत ने मेरठ-हापुड़-बुलंदशहर बस अड्डा बस ऑपरेटर एसोसिएशन को किराये पर दिया हुआ था। बस आपरेटर एसोसिएशन के अनुबंध की शर्तों का अनुपालन नहीं किया। जिसके कारण जमीन खाली करने के लिए कई बार नोटिस दिए गए। इस भूमि पर पुलिस कार्यालय खोला जाना प्रस्तावित है।
बुधवार को अपर नगर मजिस्ट्रेट संजय सक्सेना, जिला पंचायत के अधिशासी अभियंता एसके गुप्ता अपने साथ थाना नौचंदी पुलिस को लेकर मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने बस एसोसिएशन के पदाधिकारियों को कार्यालय और भूमि खाली करने के निर्देश दिए। काफी देर तक गहमागहमी भी हुई लेकिन अंत में बस एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कार्यालय में रखे अपना सभी जरूरी दस्तावेज और अन्य सामान बाहर निकाल लिया। बसों को भी तिरंगा गेट से हटा लिया गया। अधिकारियों ने बस एसोसिएशन के कार्यालय पर सील लगा दी।
यह भी पढ़ें: मुन्ना बजरंगी हत्याकांड: आखिर जांच के लिए आएगी सीबीआई, टीम में शामिल रहेंगे बड़े अफसर, जेल में हुआ था मर्डर