{"_id":"66a7b54f346c0c19a507fa14","slug":"muzaffarnagar-teenage-kanwariya-dies-under-suspicious-circumstances-was-resting-in-the-camp-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: संदिग्ध परिस्थितियों में किशोर कांवड़ियां की मौत, शिविर में कर रहा था आराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: संदिग्ध परिस्थितियों में किशोर कांवड़ियां की मौत, शिविर में कर रहा था आराम
Mon, 29 Jul 2024 08:59 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 29 Jul 2024 08:59 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में शिविर में सो रहे कांवड़िया की संदिग्ध परिस्थितियों में माैत हो गई। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
कांवड़िए
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुजफ्फरनगर जनपद के बुढ़ाना थानाक्षेत्र में कांवड़ सेवा शिविर में आराम कर रहे किशोर कांवड़ियां की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सीएचसी पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
शामली जनपद के आदर्श मंड़ी थाना क्षेत्र के गांव सिक्का निवासी विशाल (15) पुत्र शिव कुमार कश्यप हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपनी टोली के साथ बागपत के पुरा महादेव की ओर जा रहा था। रविवार देर रात के समय उनकी टोली बुढ़ाना-बड़ौत मार्ग पर गांव सठेडी के पास शिविर में रूक गई। भोजन आदि करने के बाद सभी विश्राम करने लगे।
विज्ञापन
सोमवार सुबह विशाल की अचानक उसकी हालत बिगड़ गई। विशाल को कस्बे की सीएचसी पर भर्ती करवाया गया। पुलिस और परिजन मौके पर पहुंच गई। आनन-फानन में सीएचसी पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
कांवड़ियां की मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी। सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि कांवड़िया की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही पता चलेगा। पीडि़त परिवार की ओर से कोई तहरीर नही आई है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।