{"_id":"60745d3a8ebc3e246745e473","slug":"muzaffarnagar-ssp-warning-unnecessarily-wanderers-will-be-picked-up-to-the-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर : एसएसपी की चुनावी चेतावनी, बेवजह घूमने वालों को उठाकर ले जाएंगे, ...थाना बहुत बड़ा है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर : एसएसपी की चुनावी चेतावनी, बेवजह घूमने वालों को उठाकर ले जाएंगे, ...थाना बहुत बड़ा है
Mon, 12 Apr 2021 08:16 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 12 Apr 2021 08:16 PM IST
विज्ञापन
एसएसपी अभिषेक यादव
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर मुजफ्फरनगर के जानसठ में डीएम और एसएसपी ने सोमवार को गांव सालारपुर और चित्तौड़ा में प्रत्याशियों की बैठक ली। एसएसपी ने प्रत्याशियों व उनके समर्थकों को सीधे शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि मतदाताओं को किसी भी तरह का प्रलोभन न दें और न ही किसी तरह की भीड़ इकट्ठा करें, अन्यथा अपना चुनाव भूल जाएं। उनके साथ क्या होगा, यह 20 अप्रैल के बाद पता लगेगा।
विज्ञापन
गांव सालारपुर और चित्तौड़ा में आयोजित बैठक में एसएसपी अभिषेक यादव ने बागोवाली प्रकरण की जानकारी देते हुए कहा कि एक प्रत्याशी ने भीड़ इकट्ठा की और कहा कि तुम मुझे प्रधान बनाओ, इंस्पेक्टर को मैं देख लूंगा। अब वह प्रधान फरार है और उसके खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें : पंचायत चुनाव: पुलिस को देख लड्डू लेकर भागे प्रधान पद प्रत्याशी और समर्थक, 12 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
कहा कि अब तो वह 20 अप्रैल के बाद ही दिखेगा, जिससे उसका चुनाव तो गया। यदि किसी और प्रत्याशी ने भी भीड़ इकट्ठा की और मतदाताओं को किसी तरह का प्रलोभन दिया। या फिर अपने चार-पांच लड़के गांव में खड़े कर मतदाताओं से उनकी वोट के बारे में पूछने की कोशिश की, तो फिर वे भी अपना चुनाव भूल जाएं। उनका क्या होगा, यह तो 20 अप्रैल के बाद ही बताऊंगा।
एसएसपी ने कहा कि 19 अप्रैल को वोट डालिए और घर चले जाइए। यदि कोई भी बेवजह घूमता मिला तो उठा लिया जाएगा। थाना बहुत बड़ा है, रात दो बजे के बाद सोचेंगे, उसका क्या करना है ? प्रत्याशी भी सुन लें, यदि तुम्हें थाने में बैठा लिया तो पता भी नहीं चलेगा कि तुम्हारे चुनाव में क्या हुआ। इसलिए ईमानदारी से चुनाव लड़ें, अन्यथा मुकदमे के साथ ही पुलिस कार्रवाई का भी सामना करने को तैयार रहें।