फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Case has been registered against 12 peoples by the police to during campaigning in a village in Baghpat

पंचायत चुनाव: पुलिस को देख लड्डू लेकर भागे प्रधान पद प्रत्याशी और समर्थक, 12 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Mon, 12 Apr 2021 06:04 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Mon, 12 Apr 2021 06:04 PM IST
सार

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मतदाताओं को अपने पाले में करने के लिए प्रत्याशी हर हथकंडे अपना रहे हैं। बागपत में प्रधान पद के प्रत्याशी समेत 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Case has been registered against 12 peoples by the police to during campaigning in a village in Baghpat
पंचायत चुनाव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मतदाताओं को अपने पाले में करने के लिए प्रत्याशी हर हथकंडे अपना रहे हैं। वोटरों को लुभाने के लिए उन्हें लालच दिया जा रहा है। मिठाई व अन्य सामान भी बांटा जा रहा है।

विज्ञापन


बागपत के सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के चिरचिटा गांव में प्रधान पद के प्रत्याशी आज अपने समर्थकों के साथ गांव में लड्डू बांट रहे थे। तभी पुलिस पहुंच गई। पुलिस को देखते ही प्रत्याशी और उसके समर्थक लड्डू लेकर भागने लगे। पुलिस ने पीछा भी किया, लेकिन प्रत्याशी और समर्थक हाथ नहीं आए। पुलिस ने प्रत्याशी समेत 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


सिंघावली अहीर थाना प्रभारी रवि रतन सिंह ने बताया कि चिरचिटा गांव के प्रधान पद के प्रत्याशी रामकुमार रविवार को अपने समर्थकों के साथ मतदाताओं को लड्डू बांट रहे थे। इसकी जानकारी मिलने पर वह फोर्स के साथ गांव में पहुंचे, पुलिस को देखते ही प्रत्याशी और उनके समर्थक लड्डू लेकर भाग निकले। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: चाय बेचने वाली महिला ने प्रधान पद के लिए किया नामांकन, पीएम मोदी से प्रेरणा लेकर लिया फैसला

थाना प्रभारी रवि रतन सिंह के अनुसार इस मामले में पुलिस की ओर से प्रत्याशी रामकुमार और उसके समर्थक महाराज सिंह, घमंडी, बिजेंद्र, मोनी कुमार, अनिल, बबलू, मनोज, पिंटू, व तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच कर कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें: यूपी पंचायत चुनाव: इस जिले में मैदान छोड़ने वालों की बड़ी संख्या, सिर्फ एक क्लिक में जानें पूरा अपडेट

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed