फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   muzaffarnagar, Six shiv bhakt injured in car accident in National Highway

यूपी: तेज रफ्तार कार ने पीछे से मारी टक्कर, हादसे में छह से अधिक कांवड़िये घायल

Sat, 02 Mar 2019 10:02 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 02 Mar 2019 10:02 PM IST
विज्ञापन
muzaffarnagar, Six shiv bhakt injured in car accident in National Highway
अस्पताल में भर्ती घायल युवक - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर में नेशनल हाईवे पर प्लेजरा होटल के पास पीछे से आ रही कार ने टक्कर मारकर छह कांवड़ियों को घायल कर दिया। एसडीएम व सीओ ने मेडिकल पहुंचकर घायल कांवड़िये का हालचाल जाना और बेहतर इलाज करने के लिए चिकित्सकों को निर्देश दिए।

विज्ञापन


जनपद बुलंदशहर के थाना जहांगीरपुर के गांव हसनपुर के 18 कांवड़िये हरिद्वार से कांवड़ लेकर बुलंदशहर जा रहे थे। शनिवार की शाम करीब 4 बजे नेशनल हाईवे पर प्लेजरा होटल के पास मंसूरपुर की ओर से खतौली की ओर आ रही कार ने पहले एक बाइक को अपनी चपेट में लिया। इसके बाद कार अनियंत्रित हो गई और कांवड़ियों को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से आधा दर्जन से अधिक कांवड़िये घायल हो गए। इस दौरान हाईवे पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सभी घायलों को मेडिकल में भर्ती कराया। पुलिस ने कार और बाइक को अपने कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन

बता दें कि कार चालक प्रशांत कुमार, निवासी खेकड़ा, बागपत का रहने वाला है। घायल कांवड़ियों में अनुज पुत्र पितांबर, सोनू पुत्र कान्हा, केशव कुमार, गुड्डू पुत्र गणपत, रोहित पुत्र ऋषिपाल, गुड्डू पुत्र नथीराम, गिरीश पुत्र रामेश्वर और प्रिंस पुत्र नीरज का इलाज बेगराजपुर मेडिकल में चल रहा है। चिंटू पुत्र रविंदर को मेरठ रेफर कर दिया गया है। एसडीम खतौली इंद्रकांत द्विवेदी व सीओ आशीष प्रताप सिंह ने मेडिकल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना। एसडीएम ने मेडिकल स्टाफ को बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed