फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Muzaffarnagar's youth murdered after kidnapping

मुजफ्फरनगर के युवक की मेरठ में हत्या

Mon, 01 Feb 2021 01:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 01:35 AM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar's youth murdered after kidnapping
सरूरपुर/मेरठ। पांचली बुजुर्ग गांव के जंगल में मुजफ्फरनगर के समौली गांव निवासी जितेंद्र की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। घटना के बाद शव हौज में फेंक दिया गया। मोबाइल की कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस घटना के खुलासे में लगी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मुजफ्फरनगर के रतनपुरी थाना क्षेत्र के समौली गांव निवासी जितेंद्र (36) पुत्र धन सिंह गांव में खेती करता था। शुक्रवार को वह घर से निकला था, लेकिन लौटा नहीं। काफी तलाश के बाद उसका कोई सुराग नहीं लगा। उसका मोबाइल भी बंद आ रहा था।
विज्ञापन

रविवार सुबह जितेंद्र का शव सरूरपुर थाना क्षेत्र के पांचली बुजुर्ग गांव के जंगल में सरकारी ट्यूबवेल की हौज में मिला। आसपास के लोगों ने शव देखकर पूर्व प्रधान और पुलिस को जानकारी दी। मौके पर एसपी देहात केशव कुमार और सीओ सरधना ने फोरेंसिक जांच टीम के साथ पहुंचकर जांच की। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पानी मे डुबोकर हत्या का अंदेशा
पुलिस के अनुसार जितेंद्र के शरीर पर चोट का निशान नहीं मिला, लेकिन शव के पास बीयर व शराब की बोतल बरामद की गई। यह सरकारी हौज सरूरपुर के जसड राजमार्ग पर है, जहां आसपास के लोगों का भी आना-जाना रहता है। पहले चर्चा जितेंद्र द्वारा आत्महत्या करने की रही, लेकिन परिवार के लोगों ने पुलिस को बताया कि जितेंद्र आत्महत्या नहीं कर सकता और यदि करता भी तो मुजफ्फरनगर से मेरठ आने की क्या जरूरत थी। ऐसे में पुलिस अंदेशा जता रही है कि हौज के पानी में डुबोकर जितेंद्र की हत्या की गई हो और इसे आत्महत्या दिखाने का प्रयास किया गया हो। पुलिस जितेंद्र के मोबाइल फोन में दो संदिग्ध नंबरों की जांच कर रही है।
परिजनों में मचा कोहराम
सरूरपुर। जितेंद्र का शव मिलने की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि जितेंद्र दो भाइयों में सबसे बड़ा था। परिवार में मां शीला, पत्नी ममता और दो बच्चे देवांश व राजा हैं। जितेंद्र के पिता धन सिंह ने थाने पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या करके शव फेंकने की रिपोर्ट दर्ज कराई। तहरीर में बताया गया कि उनका बेटा 29 जनवरी की शाम को घर से किसी की फोन कॉल आने के बाद अभी आने की बात कहकर निकला था, लेकिन उसके बाद लौटा नहीं। कार्यवाहक थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि जितेंद्र की जेब से आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस व एक हजार रुपये मिले थे।

दोनों बिंदुओं पर जांच
आत्महत्या और हत्या के बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होने पर जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। -केशव कुमार, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed