{"_id":"636ca0c716d730675742fb86","slug":"muzaffarnagar-nomination-in-collectorate-for-khatauni-by-election-from-today-barricading-done","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarangar: खतौली उप चुनाव के लिए आज से कलेक्ट्रेट में नामांकन, बेरिकेडिंग कराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarangar: खतौली उप चुनाव के लिए आज से कलेक्ट्रेट में नामांकन, बेरिकेडिंग कराई
Thu, 10 Nov 2022 12:28 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 10 Nov 2022 12:28 PM IST
सार
खतौली विधानसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी की डोर रालोद के हाथों में होगी। समाजवादी पार्टी ने बड़ा एलान करते हुए फैसला लिया है कि रालोद के सिंबल पर इस सीट से चुनाव लड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विक्रम सैनी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में खतौली विधानसभा के उप चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। एडीएम प्रशासन के न्यायालय को नामांकन कक्ष बनाया गया है। यहां पर पुलिस तैनात कर दी गई है। एसडीएम खतौली जीत सिंह राय को चुनाव अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन
नामांकन कक्ष के आसपास वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया है। एसडीएम खतौली एवं चुनाव अधिकारी जीत सिंह राय ने बताया कि नामांकन की अंतिम तिथि 17 नवंबर है।
नामांकन पत्रों की जांच 18 नवंबर और नामांकन फार्म वापसी 21 नवंबर को होगी। पांच दिसंबर को मतदान और आठ दिसंबर को मतगणना होगी। उधर, एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि जिले में आचार संहिता लागू हो गई है।
विज्ञापन
खतौली में बिना पास के नहीं चलेंगे वाहन
खतौली विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के उप निर्वाचन- के दौरान बिना सक्ष्म अधिकारी के वाहन पास जारी कराए प्रचार वाहन नही चलाएगा। चालक और वाहन स्वामी का विवरण विण्ड स्क्रीन पर चस्पा करना होगा।
विज्ञापन
ऐसे वाहनों पर होने वाला व्यय निर्धारित पंजिका में दिन प्रतिदिन अंकित करेगाा। कोई भी प्रत्याशी प्रचार प्रसार के लिए किसी सार्वजनिक स्थान पर किसी प्रकार के बैनर, पोस्टर, झंडी नहीं लगाएगा।