फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   muzaffarnagar news, woman killed in bike accident and one injured

दर्दनाक हादसा: कैंटर ने मां-बेटे को कुचला, महिला की मौत युवक गंभीर रूप से घायल

Sat, 24 Nov 2018 08:28 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 24 Nov 2018 08:28 PM IST
विज्ञापन
muzaffarnagar news, woman killed in bike accident and one injured
फाइल फोटो

मुजफ्फरनगर के नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में गत्ता से लदे कैंटर ने बाइक गड्ढे में गिरने से सड़क पर गिरे मां-बेटे को कुचल दिया। हादसे में मां की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटे को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। हादसे के बाद आरोपी चालक कैंटर को छोड़कर फरार हो गया।       

विज्ञापन


मेरठ जनपद के मवाना कस्बे के खतौलिया चौक निवासी हुस्नजहां पत्नी अकलीम शनिवार सुबह बेटे अल्तमश के साथ बाइक से शामली जिले के थानाभवन क्षेत्र के गांव मसावी रिश्तेदारी में जा रही थी। मां-बेटा यहां नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के जानसठ रोड पर गांव शेरनगर के निकट पहुंचे, अचानक उनकी तेज रफ्तार बाइक सड़क पर बने गड्ढे में गिरकर फिसल गई। इससे बाइक सवार मां-बेटा नीचे सड़क पर जा गिरे, जिन्हें पीछे से आ रहे गत्ता लदे कैंटर ने कुचल दिया। हादसे में हुस्नजहां की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका बेटा अल्तमश घायल हो गया। हादसे के बाद आरोपी चालक कैंटर को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया।

विज्ञापन

वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल अल्तमश को जिला अस्पताल में भर्ती कराते हुए उसकी मां के शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया। उधर, हादसे के बाद छोड़े गए कैंटर को भी पुलिस ने कब्जे में लेते हुए आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।       

राजमार्ग के गड्ढे बने मौत का कारण
पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर बने गड्ढे मवाना निवासी हुस्नजहां की मौत का कारण बन गया। हादसे में मां की मौत हो गई, जबकि बेटा जिंदगी के लिए मौत से संघर्ष कर रहा है। पानीपत-खटीमा राजमार्ग का मुजफ्फरनगर से लेकर जानसठ तक मार्ग जर्जर होकर गड्ढों में तब्दील हो गई है। इन गड्ढों के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। अधिकांश बाइक सवार इन गड्ढों में गिर कर जान गवां रहे है। शेरनगर, सिसेड़ा, कवाल आदि स्थानों पर सड़क काफी जर्जर हो चुकी है। एक माह में यह ऐसी तीसरी घटना है, जिसमें गड्ढों के कारण मौत हुई है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed