फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Muzaffarnagar News: Muzaffarnagar: Former SP minister Sudhakar Kashyap kept a bag of shoes on his head

Muzaffarnagar: सपा के पूर्व मंत्री ने कार्यक्रम में सिर पर रखी जूते-चप्पलों की पोटली, वीडियो वायरल

Tue, 21 Feb 2023 02:41 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 21 Feb 2023 02:41 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में सपा के पूर्व मंत्री सुधाकर कश्यप ने एक कार्यक्रम के दौरान जूते-चप्पलों की पोटली अपने सिर पर रखी। उन्होंने कश्यप समाज के लोगों से आरक्षण के लिए एक होने की अपील की।

विज्ञापन
Muzaffarnagar News: Muzaffarnagar: Former SP minister Sudhakar Kashyap kept a bag of shoes on his head
सपा के पूर्व मंत्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर जनपद में सपा के पूर्व मंत्री सुधाकर कश्यप ने एक कार्यक्रम के दौरान जूते-चप्पलों की पोटली अपने सिर पर रखी। कश्यप समाज के लोगों से आरक्षण के लिए एक होने की अपील की। वहीं इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


मुजफ्फरनगर जनपद के गांव लकड़संधा में कश्यप समाज की एक पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत में कश्यप समाज के हजारों लोग इकट्ठा हुए और अपने समाज को एकत्रित रहने का संदेश दिया। पंचायत के दौरान एक नेताजी ने समाज को इकट्ठा रहने का संदेश देते हुए ऐसा कार्य किया की पंचायत में मौजूद लोगों आश्चर्य चकित रह गए।

विज्ञापन

 

वहीं सपा के पूर्व मंत्री और कश्यप समाज के बड़े नेता सुधाकर कश्यप ने मंच पर भाषण देते हुए जूते से भरी गठरी अपने सिर पर रख ली और अपने समाज को इकट्ठा रहने की मार्मिक अपील की। इस दौरान पूर्व मंत्री ने मंच से बोलते हुए कहा की कोई भी नेता किसी पार्टी से जुड़ा हो वो आरक्षण तक एक हो जाए मेरे समाज को आरक्षण मिल जाये में तो यही चाहता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं सुधाकर कश्यप ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज कश्यप समाज की जो पंचायत हुई, उसमें समाज के सभी जिम्मेदार लोग थे। पंचायत में आरक्षण का मुद्दा था, जो हम सभी दलों के नेताओ का ये विचार विमर्श हुआ था कि आरक्षण किस तरह हासिल किया जाए, उसी के प्रपेक्ष्य में पंचायत की गई।

 

उन्होंने कहा कि मैं आपको बताना चाहता हूं कि हमारे समाज के साथ धोखा किया जा रहा है। धोखे के चलते हमने निर्णय लिया है क्योंकि मेरी जाति के लोग और मेरी आत्मा ही मुझे खुद धिक्कार रही है, कि मैं 18 साल से अपने समाज की सेवा करता आ रहा हूं। 18 साल पहले जहा छोड़ा था, आज भी वही है। आज तक आरक्षण नही मिला, जबकि हम लोगों ने जो पोटली उठाई थी सिर पर वो जूते चप्पलों की पोटली थी जो समाज के लोग थे। उनके जूते-चप्पल की पोटली सिर पर रखी थी और एक रहने का संकल्प लिया था और दिया था।

उन्होंने कहा कि मेरे नेतृत्व में गंगा जल की यात्रा निकाली जाएगी, जो मुजफ्फरनगर, शामली, बागपत समेत सभी जनपदों में होते हुए समाप्त होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed