{"_id":"64119a53db5eab20ad03bb1a","slug":"muzaffarnagar-netrapal-appeared-in-court-in-rampur-tiraha-case-attachment-warrant-canceled-2023-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: रामपुर तिराहा कांड मामले में अदालत में हाजिर हुआ नेत्रपाल, कुर्की वारंट निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: रामपुर तिराहा कांड मामले में अदालत में हाजिर हुआ नेत्रपाल, कुर्की वारंट निरस्त
Wed, 15 Mar 2023 04:18 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 15 Mar 2023 04:18 PM IST
सार
रामपुर तिराहा कांड में बुलंदशहर में रह रहे आरोपी ने अदालत में पेश होकर अपने वारंट निरस्त करा लिए हैं। आरोपी बीमार हालत में अदालत पहुंचा था। प्रकरण की सुनवाई 24 मार्च को होगी।
विज्ञापन
रामपुर तिराहा कांड
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रामपुर तिराहा कांड में सामूहिक दुष्कर्म, छेड़छाड़ और लूट समेत अन्य गंभीर धाराओं के मुकदमे में कुर्की वारंट जारी होने के बाद आरोपी नेत्रपाल सिंह अदालत में पेश हुए। अदालत ने आरोपी के गैर जमानती वारंट निरस्त कर दिए हैं।
विज्ञापन
अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या-सात के पीठासीन अधिकारी शक्ति सिंह की अदालत में सीबीआई बनाम राधा मोहन द्विवेदी पत्रावली की सुनवाई चल रही है। सहायक शासकीय अधिवक्ता फौजदारी परवेंद्र सिंह ने बताया कि अदालत में हाजिर नहीं होने पर नेत्रपाल सिंह के कुर्की वारंट हुए थे।
विज्ञापन
बुलंदशहर में रह रहे आरोपी ने अदालत में पेश होकर अपने वारंट निरस्त करा लिए हैं। आरोपी बीमार हालत में अदालत पहुंचा था। प्रकरण की सुनवाई 24 मार्च को होगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें:
यह था पूरा मामला
1994 की रात रामुपर तिराहे पर उत्तराखंड के आंदोलनकारियों पर पुलिस ने गोलियां चलाई थी। महिलाओं के साथ अभद्रता के मामलों में उनकी सरकार पर जवाब देते नहीं बना था। इसी घटना से पृथक उत्तराखंड राज्य की मांग मजबूत हुई और प्रदेश दो हिस्सों में बंट गया।
एक अक्तूबर 1994 की रात अलग राज्य की मांग को लेकर देहरादून से आंदोलनकारी दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। आंदोलनकारी रात के समय रामपुर तिराहे पर पहुंचे तो उन्हें पुलिस ने रोक लिया। विरोध करने पर लाठीचार्ज और फायरिंग हुई। सात आंदोलनकारी शहीद हो गए थे। रामपुर तिराहा कांड ने दुनिया को झकझोर दिया। मगर, हकीकत यह है कि अभी तक प्रकरण अदालती लड़ाई में उलझा हुआ है।