फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Muzaffarnagar: Kushinagar woman Molested by making hostage, one arrested

मुजफ्फरनगर : श्रद्धालुओं के जत्थे से बिछड़ी कुशीनगर की महिला को 40 हजार में बेचा, बंधक बनाकर दुष्कर्म, एक गिरफ्तार

Tue, 22 Jun 2021 07:30 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 22 Jun 2021 07:30 PM IST
सार

पुलिस ने एक आरोपी वेदपाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने महिला के पति से उसके गांव में संपर्क साधा। जहां से महिला का पति रतनपुरी थाने पहुंचा। पुलिस फरार राजपाल की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Kushinagar woman Molested by making hostage, one arrested
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में अपने साथियों के साथ घूमने आई महिला बिछड़कर खतौली पहुंच गई। जहां से रतनपुरी के गांव समौली निवासी एक व्यक्ति अपने साथ ले गया और अपने ही भाई को बेच दिया। आरोप है कि खरीदने वाले ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित महिला ने दोनों भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


जनपद कुशीनगर के हनुमानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला अपने साथियों के साथ चार जून को गंगा स्नान एवं तीर्थस्थान भ्रमण हेतु हरिद्वार गई थी। जहां कई दिनों तक घूमने के पश्चात श्रद्धालुओं की टोली में से एक महिला बिछड़ गई।
विज्ञापन


आठ जून को वहां से किसी प्रकार बिछड़ी हुई महिला भटकते हुए खतौली पहुंच गई। जहां से रतनपुरी क्षेत्र के गांव समौली निवासी राजपाल महिला को अपने साथ अपने गांव समौली ले आया। आरोप है कि राजपाल ने महिला को अपने भाई वेदपाल को चालीस हजार रुपये में बेच दिया। वेदपाल अविवाहित था। महिला कई दिनों तक समौली मे ही वेदपाल के घर पर ही रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौका पाते ही महिला किसी प्रकार रतनपुरी थाने पहुंची। जहां पीड़ित महिला ने राजपाल और वेदपाल के खिलाफ बंधक बनाकर दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने एक आरोपी वेदपाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने महिला के पति से उसके गांव में संपर्क साधा। जहां से महिला का पति रतनपुरी थाने पहुंचा। पुलिस फरार राजपाल की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed