फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Muzaffarnagar: Father to tampered with daughter, Case registered

हैवान बने पिता ने बाप-बेटी के रिश्ते को किया कलंकित, मुकदमा दर्ज

Wed, 13 Jun 2018 08:29 PM IST
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Updated Wed, 13 Jun 2018 08:29 PM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar: Father to tampered with daughter, Case registered
फाइल फोटो

मुजफ्फरनगर में एक नशेड़ी पिता ने बाप और बेटी के रिश्ते को कलंकित कर दिया। आरोपी पिता नशे में बेटी से छेड़छाड़ करता रहा। आरोप है कि वह बेटी को पैसों की खातिर उसका देह व्यापार भी कराना चाहता था। पति की हरकत से अजिज पत्नी ने बुधवार को सिविल लाइन थाने पहुंच कर पुलिस को पूरी बात बताई। पुलिस ने पत्नी की ओर से आरोपी पिता के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन


सिविल लाइन थाने पर क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने अपने पति पर संगीन आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। बताया कि उसका विवाह करीब 16 वर्ष पहले आरोपी के साथ हुआ था। उसके चार बच्चों में बड़ी बेटी 15 वर्ष की है। महिला का आरोप है कि पति नशे का आदी है, जो नशे की गोलियां खाता और शराब पीता है तथा कामकाज नहीं करता। 
विज्ञापन

पढ़ें : SO की इन अश्लील हरकतों से महिला सिपाही तंग, SSP से कहा- इंसाफ नहीं मिला तो कर लूंगी खुदखुशी
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि उसका पति अपनी बड़ी बेटी के साथ अश्लील हरकतें करता है। आरोप है कि वह पीड़िता से ही पैसे मांगता है और न देने पर मारपीट करता है। महिला का आरोप है कि उसका पति बड़ी बेटी के साथ छेड़छाड़ करता है। आरोप यह भी है कि आरोपी पिता बेटी पर वेश्यावृत्ति करने का दबाव भी डालता है। विरोध करने पर मारपीट करता है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेकर पत्नी की तहरीर आरोपी पिता के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। इंस्पेक्टर डीके त्यागी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed