फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Muzaffarnagar, Encounter in Muzaffarnagar and arrested one accused

यूपी में मुठभेड़ का सिलसिला जारी, पुलिस ने दबोचा 15 हजार का इनामी बदमाश

Sun, 11 Nov 2018 08:10 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Sun, 11 Nov 2018 08:10 PM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar, Encounter in Muzaffarnagar and arrested one accused
मुठभेड़ में बदमाश घायल - फोटो : अमर उजाला

यूपी की मुजफ्फरनगर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान अंतरराज्यीय 15 हजार के इनामी शातिर बदमाश को पकड़ लिया, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया। मुठभेड़ में गोली लगने से एक सिपाही भी घायल हो गया।

विज्ञापन


थाना ककरौली के प्रभारी जितेंद्र कुमार अंबावत ने बताया कि शनिवार रात को पुलिस टीम गांव जटवाड़ा गंगनहर पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान सामने से आ रहे बाइक सवारों ने पुलिस को देखते ही बाइक वापस मोड़ ली। पुलिस ने शक होने पर उनका पीछा किया। गांव खुजेड़ा-टंढेड़ा मार्ग पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से सिपाही नितिन घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। गोली लगते ही दोनों बदमाश बाइक सहित नीचे गिर पड़े। पुलिस ने घायल बदमाश को दबोच लिया, जबकि उसका दूसरा साथी भाग निकला। 
विज्ञापन


पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम तनवीर चौधरी पुत्र इकबाल निवासी शराफत कालोनी, खतौली बताया। पुलिस ने तमंचा और बाइक भी बरामद की। मुठभेड़ की सूचना पर रात में ही एसपी देहात आलोक शर्मा मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घायल बदमाश और सिपाही को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कई राज्यों और जनपद में की थीं आपराधिक घटनाएं
थाना ककरौली के प्रभारी जितेंद्र कुमार अंबावत ने बताया कि खतौली का तनवीर चौधरी अंतरराज्यीय बदमाश है। महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश सहित दक्षिण के राज्यों और लखनऊ सहित कानपुर, मेरठ, गाजियाबाद आदि जनपदों में अनेक आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे चुका है।

इस बदमाश पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित है। फरार बदमाश ताहिर पुत्र कासिम निवासी गांव ककरौली बताया गया है। हाल ही में दोनों बदमाशों ने कैराना से एक कार चोरी की थी। दोनों बदमाशों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed