यूपी: हाईवे पर बस से टकराई श्रद्धालुओं की कार, युवक की मौत, बच्चों समेत आठ घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब निवासी सभी श्रद्धालु कार से मेरठ के दौराला क्षेत्र में साधुओं की नंगली महासिंह जा रहे थे। हादसे की जानकारी मिलने पर नंगली महासिंह से कई साधु मेडिकल कालेज में पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पंजाब के जिला जालंधर के कस्बा नगोदर निवासी मनोज अपनी पत्नी योगिता, पुत्री अस्ति अपने बहनोई अंबाला निवासी राहुल पुत्र अमृतलाल, बहन सारिका पत्नी राहुल, भांजे ध्रुव (20) पुत्र राहुल, भांजी वानी पुत्र राहुल, दिव्या पत्नी मनोज, आरजू पुत्री सोनू को साथ लेकर इनोवा से रविवार की सुबह मेरठ के दौराला क्षेत्र में साधुओं की नंगली महासिंह में आने के लिए चले।
सुबह करीब 11.30 पर बुढ़ाना अंडरपास पर जब इनकी कार हाईवे पर चढ़ी, तभी दिल्ली की ओर से तेजी से आ रही रोडवेज डिपो की बस ने कार में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ही कार में सवार सभी श्रद्धालु घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को कार के अंदर से बाहर निकाल करके एंबुलेंस के द्वारा बेगराजपुर मेडिकल कालेज में भर्ती कराने के लिए भेजा।
मेडिकल कालेज में ले जाते हुए रास्ते में ध्रुव की मौत हो गई। पुलिस ने घायलों को मेडिकल में भर्ती कराया। हादसे में ध्रुव की मौत से घायल परिजनों व रिश्तेदारों में कोहराम मच गया। हादसे की सूचना पर नंगली महासिंह से भी कई साधु घायलों को देखने के लिए मेडिकल कालेज में पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/