{"_id":"6284b4c58084e1159c26a17d","slug":"muzaffarnagar-drunk-man-climbed-the-tower-in-khatauli-muzaffarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: नशे की हालत में टावर पर चढ़ा युवक, मचा हड़कंप, समझाने में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: नशे की हालत में टावर पर चढ़ा युवक, मचा हड़कंप, समझाने में जुटी पुलिस
Wed, 18 May 2022 02:26 PM IST
Dimple Sirohi
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 18 May 2022 02:26 PM IST
सार
खतौली में बुधवार दोपहर नशे की हालत में युवक वीरपाल टावर पर चढ़ गया। उसे टावर की चोटी पर खड़ा देख ग्रामीणों की सांसें अटक गईं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को समझाया लेकिन व नीचे नहीं आया। पुलिस युवक को नीचे उतारने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
टावर पर चढ़ा शख्स
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद के खतौली थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर को एक व्यक्ति नशे की हालत में क्षेत्र में लगे टावर पर चढ़ गया। युवक को टावर पर चढ़ा देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने युवक को नीचे उतारने की काफी कोशिश की लेकिन वह नहीं माना। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को समझाने का प्रयास किया। फिलहाल युवक टावर पर ही चढ़ा हुआ है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार खतौली के गांव कलावड़ा में नशे की हालत में युवक वीरपाल टावर पर चढ़ गया। ग्रामीण टावर पर चढ़े युवक को समझा-बुझाकर नीचे उतरने का प्रयास करते रहे लेकिन वह नीचे नहीं उतरा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Saharanpur: पुलिस ने चेकिंग के दौरान लकड़ी से भरा ट्रक को पकड़ा, छह लाख रुपये बताई गई कीमत, एक गिरफ्तार
विज्ञापन
ग्रामीणों का कहना है कि युवक दोपहर के समय टावर के पास खड़ा था। कुछ लोगों ने उसे घर जाने के लिए कहा तो वह टावर पर चढ़ गया। वीरपाल को उतारने के लिए कुछ लोग टावर पर चढ़े लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई है। पुलिस मौके पर पहुंचकर युवक को समझाने का प्रयास कर रही है।