फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Muzaffarnagar: Drunk man climbed the tower in Khatauli muzaffarnagar

Muzaffarnagar: नशे की हालत में टावर पर चढ़ा युवक, मचा हड़कंप, समझाने में जुटी पुलिस

Wed, 18 May 2022 02:26 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 18 May 2022 02:26 PM IST
सार

खतौली में बुधवार दोपहर नशे की हालत में युवक वीरपाल टावर पर चढ़ गया। उसे टावर की चोटी पर खड़ा देख ग्रामीणों की सांसें अटक गईं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को समझाया लेकिन व नीचे नहीं आया। पुलिस युवक को नीचे उतारने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Drunk man climbed the tower in Khatauli muzaffarnagar
टावर पर चढ़ा शख्स - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद के खतौली थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर को एक व्यक्ति नशे की हालत में क्षेत्र में लगे टावर पर चढ़ गया। युवक को टावर पर चढ़ा देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने युवक को नीचे उतारने की काफी कोशिश की लेकिन वह नहीं माना। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को समझाने का प्रयास किया। फिलहाल युवक टावर पर ही चढ़ा हुआ है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार खतौली  के गांव कलावड़ा में नशे की हालत में  युवक वीरपाल टावर पर चढ़ गया। ग्रामीण टावर पर चढ़े युवक को समझा-बुझाकर नीचे उतरने का प्रयास करते रहे लेकिन वह नीचे नहीं उतरा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Saharanpur: पुलिस ने चेकिंग के दौरान लकड़ी से भरा ट्रक को पकड़ा, छह लाख रुपये बताई गई कीमत, एक गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि युवक दोपहर के समय टावर के पास खड़ा था। कुछ लोगों ने उसे घर जाने के लिए कहा तो वह टावर पर चढ़ गया। वीरपाल को उतारने के लिए कुछ लोग टावर पर चढ़े लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई है। पुलिस मौके पर पहुंचकर युवक को समझाने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed