फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Muzaffarnagar, death of an employee due to drum burst in uttar pradesh

मुजफ्फरनगर : वेल्डिंग करते वक्त फटा खाली ड्रम, एक कर्मचारी की मौत, जमकर हंगामा

Tue, 04 Dec 2018 09:04 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 04 Dec 2018 09:04 PM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar, death of an employee due to drum burst in uttar pradesh
डिस्टलरी में नए टैंक पर वेल्डिंग करते वक्त खाली ड्रम फटा - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर में शादीलाल डिस्टलरी में नए टैंक पर वेल्डिंग के दौरान स्प्रिट का खाली ड्रम फटने से कर्मचारी की मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने डिस्टलरी में धरना-प्रदर्शन किया। प्रबंधन द्वारा मुआवजा और एक आश्रित को नौकरी का आश्वासन दिए जाने पर ग्रामीण शांत हुए।

विज्ञापन


मंसूरपुर स्थित शादीलाल डिस्टलरी में गांव मनव्वरपुर निवासी रविंद्र सैनी (42) पुत्र नौबत सिंह करीब दस साल से ठेकेदार मनव्वर के साथ नौकरी करता था। मंगलवार सुबह वह डिस्टलरी प्रांगण में लगाए जा रहे नए टैंक पर वेल्डिंग कर रहा था। उसके नीचे ही स्प्रिट का एक खाली ड्रम रखा हुआ था। वेल्डिंग के दौरान चिंगारियां खाली ड्रम में गिरी, जिससे गैस बनने के कारण ड्रम धमाके के साथ फट गया। इससे रविंद्र ड्रम की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


वहीं रविंद्र की मौत की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मजदूर यूनियन के पदाधिकारी अमित राठी व भाकियू नेता भूपेंद्र प्रधान के साथ डिस्टलरी में पहुंचे। पीड़ित परिवार के लिए मुआवजा व एक सदस्य को नौकरी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। बाद में वाइस प्रेसीडेंट ओमपाल सिंह धरने पर पहुंचे और परिजनों की दोनों मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद धरना खत्म किया गया। कुलदीप मलिक, अवनीश राठी, सुमित, नरेंद्र व सतवीर सिंह आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed